जशपुनगर | चंद्रयान की सफल लैंडिंग की कामना को लेकर भितघरा के सोमेश्वर महादेव मंदिर में सवा लाख शिवलिंग की पार्थिव पूजा सहित अन्य अनुष्ठान शुरू कर दिया गया है। पार्थिक पूजा के साथ महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक किया जाएगा।

मंदिर के संस्थापक अरविंद गुप्ता ने बताया कि विन्दावन के मनीष शात्री के द्वारा मिट्टी से चंद्रयान का निर्माण किया गया है। और चंद्रयान के सफल लैंडिंग को लेकर अनुष्ठान सोमवार से शुरू हो चुका है। 28 अगस्त अंतिम सावन सोमवार तक अनुष्ठान चलेगा। अनुष्ठान का संपादन वृंदावन धाम से पहुंचे आचार्य रामलखन शास्त्री, वाराणसी से पहुंचे महेन्द्र पाठक, चित्रकूट से पहुंचे महेश शास्त्री महाराज समेत अन्य पुरोहितों द्वारा कराया जा रहा है।
