Connect with us

ad

Jashpur

*श्री सर्वेश्वरी समूह स्थापना दिवस, अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम जी का लोलार्क षष्ठी पर्व एवं अघोरेश्वर जयन्ती पर्व सम्पन्न*

Published

on

InShot 20230922 220423525

 

जशपुरनगर। अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया एवं ब्रह्मनिष्ठालय सोगडा आश्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह स्थापना दिवस, महाराजश्री बाबा कीनाराम जी का लोलार्क षष्ठी पर्व एवं परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान रामजी का जयन्ती पर्व 21 एवं 22 सितम्बर को धूमधाम से मनाया गया।

21 सितम्बर को श्री सर्वेश्वरी समूह का 63वाँ स्थापना दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया था। प्रभातफेरी हेतु अघोरेश्वर महाप्रभु का तैल चित्र फूल-मालाओं से सुसज्जित वाहन पर स्थापित किया गया था। प्रातः 05:45 बजे प्रभातफेरी अघोर पीठ, गम्हरिया आश्रम से अनेकों वाहनों के साथ भजन-कीर्तन के साथ शहर की ओर प्रस्थान की। पैलेस रोड होते हुये प्रभातफेरी सर्वप्रथम सतीचौरा उद्यान पहुँची वहाँ पर परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा स्थापित त्रिशूल एवं सतीचौरा के पूजन के उपरान्त सर्वेश्वरी धवजोतोलन, पूजन आरती सम्पन्न किया गया।

तत्पश्चात् प्रभातफेरी सोगडा आश्रम की ओर प्रस्थान की, वहॉ पर भी ध्वजोतोलन, पूजन आरती एवं सफलयोनि सद्ग्रन्थ पाठ के उपरान्त प्रभातफेरी गम्हरिया स्थित अघोर टेकरी पहुँची, वहाँ पर भी सर्वेश्वरी ध्वज फहराया गया। अंत में प्रभातफेरी गम्हरिया आश्रम पहुँची जहाँ ध्वजोतोलन के पश्चात् पूजन-आरती सम्पन्न हुई। 20 सितम्बर को सतीचौरा उद्यान में जशपुर वासियों द्वारा लाईट झालर से सजावट की गयी तथा दीप प्रज्वलित किया गया।

इस वर्ष 21 सितम्बर को ही अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम जी का लोलार्क षष्ठी पर्व भी था। इस अवसर पर सर्वेश्वरी ध्वजोतोलन पश्चात् महाराजश्री के विग्रह पर पूजन-आरती सम्पन्न किया गया। तत्पश्चात् सफलयोनि सदग्रन्थ का पाठ बृजनाथ सिंह जी द्वारा किया गया। इसके उपरान्त लघु गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में सर्वप्रथम संतोष मिश्र द्वारा मंगलाचरण के पश्चात् श्री गंगा प्रसाद सिंह, व्याख्याता अंग्रेजी एवं डॉ० आर०के० सिंह वरिष्ठ सर्जन, जशपुर द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये। तत्पश्चात् सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु का रिकार्डेड आशीर्वचन सुनाया गया। अन्त में समीर कुमार द्वारा सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। गोष्ठी का संचालन श्री विद्यासागर उपाध्याय जी द्वारा किया गया।

21 सितम्बर को ही श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत लगभग 53 पूजा स्थलों, मंदिरों, गिरिजा घरों एवं मस्जिद – मजारों में झाडू वितरित किये गये।

22 सितम्बर को प्रातः अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर पूजन-आरती एवं हवन तथा प्रसाद वितरण के साथ अघोरेश्वर जयन्ती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय, सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं निराला हॉस्पिटल के लगभग 186 मरीजों एवं 40 स्कूली बच्चों के बीच फल, जूस, चना, बिस्किट आदि का वितरण किया गया। रात्रि में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अघोरेश्वर जयन्ती पर्व पर सोगडा आश्रम में भण्डारा का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे जशपुर के श्रद्धालुजनों का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। इस हेतु बाबा भगवान राम ट्रस्ट, श्री सर्वेश्वरी समूह एवं अघोर परिषद ट्रस्ट द्वारा इसके लिये समस्त जशपुर वासियों का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement

ad

Ad

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

IMG 20240726 181308
Crime14 hours ago

*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!*

IMG 20240726 WA0012
Crime17 hours ago

*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही……*

IMG 20240726 115327
Chhattisgarh21 hours ago

*जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” ने की बड़ी पहल,प्रसिद्व पर्यटन स्थल “मयाली नेचर कैम्प” स्वदेश दर्शन योजना में शामिल,विकास के लिए “दस करोड़ रूपये” की मिली स्वीकृति…..*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*

Advertisement