Chhattisgarh
*विष्णुदेव के सुशासन में खेल-खिलाड़ियों को मिल रहा सम्मान, पहाड़ी कोरवा जनजाति की प्रतिभा को मिल रही नई पहचान, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाजी प्रतियोगिता में पहाड़ी कोरवा जनजाति के अनिल ने जीता है रजत पदक, राष्ट्रीय स्तर खेलने के लिए गया था उत्तरप्रदेश-विपिन कुमार भगत, प्रदेश स्तर पर भाग लेने से खिलाड़ियों के चेहरे पर दिख रही अलग मुस्कान, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद*
Published
9 months agoon

*जशपुरनगर 18 सितम्बर 2024/* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में खेल-खिलाड़ियों को सम्मान मिल रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन की पहल पर तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी का संचालन किया जा रहा है। जहॉ जिले के दूरस्थ अंचल के पहाड़ी कोरवा जनजाति की प्रतिभाओं को भी नई पहचान मिल रही है।
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश में तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर में भी भाग रहे हैं। पहाड़ी कोरवा जनजाति के बालक श्री अनिल राम ने कबीरधाम में आयोजन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा फिल्ड आर्चरी प्रतियोगिता 2022 में कम्पाउन्ड राउण्ड में स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ। इसी प्रकार कोण्डागांव में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 में अनिल राम ने अंडर 14 कम्पाउन्ड राउण्ड में रजत पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ। चयनित पश्चात् राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गुजरात में अनिल छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।
तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विपिन कुमार भगत ने बताया कि यहॉ रहने-खाने और पढ़ाई सुविधा निःशुल्क है। विपिन केन्द्र से प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय स्तर खेलने के लिए उत्तरप्रदेश गया था।
तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी जशपुर में प्रशिक्षक के पद पर पदस्थ श्री राजेन्द्र देवांगन ने बताया कि यहॉ प्रतिदिन बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जाता है। तिरांदाजी केन्द्र के बच्चे नेशनल में भी भाग ले चुके हैं। जिसमें कास्य पदक भी हासिल किया है। प्रदेश स्तर पर भाग लेने के बाद खिलाड़ियों के चेहरे पर अलग मुस्कान दिख रही है।
प्रशिक्षक श्री देवांगन ने कहा कि इसी तरह यहॉ आकादमी चलता रहेगा तो बच्चे अंतर्राष्ट्रीय और ऑलम्पिक में भी अपना छाप छोड़ेंगें। तिरांदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी में बच्चों के रहने, खाने और शिक्षा की सुविधा राज्य शासन और जिला प्रशासन के द्वारा दिया जा रहा है। खेल अकादमी में कुल 30 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं। इनमें तीरंदाजी, तैराकी और ताइक्वांडो में 10-10 बच्चे शामिल हैं। सर्व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।
You may like
RO NO.- 13229/20

a

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
