Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Jashpur

*भाजपा का महासंपर्क अभियान में पहुंचे प्रदेश सह प्रभारी,कहा भारत के नव निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग का अहम योगदान,कई दिग्गज हुए शामिल………….*

Published

on

IMG 20230617 WA0206

 

 

जशपुर नगर। महासंपर्क अभियान के तहत जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन ने कहा कि चाहे मोदी सरकार हो या इससे पहले अटल सरकार, भाजपा की सरकारों ने देश के स्वाभिमान को ऊँचा किया है। उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों से अपील किया कि वे भाजपा की रीति-नीतियों को जनता तक ले जाएं।
समाज के विशिष्ट जनों से भेंट के दौरान प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव,रायगढ़ लोकसभा प्रभारी कृष्ण कुमार राय, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, लोकसभा सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने देश की प्रगति में आम जनता के साथ साथ प्रबुद्ध जनों की विशिष्ट सहभागिता पर विचारों का आदान प्रदान करते हुए कहा कि सभी वर्गों के समन्वय से भारत का नव निर्माण हो रहा है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां समाज को राष्ट्र के उत्थान के लिए जागरूक करती हैं। आज विश्व के सामने जो भारत, श्रेष्ठ भारत के रूप में खड़ा है, वह हर भारतवासी के मजबूत मनोबल का प्रतिरूप है। 9 वर्ष में देश ने जो विकास किया है, वह देश की जनता के विश्वास का प्रतिफल है। भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के विशिष्ट जन भारत को विश्व गुरु होने का गौरव प्राप्त करने के अभियान में सम्पूर्ण योगदान देंगे।
प्रबुद्धजन सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।सम्मेलन का संचालन जिला प्रवक्ता एवं कार्यक्रम के प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा ने किया।

Advertisement

RO NO.- 13229/20

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh7 hours ago

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

IMG 20250606 WA0008
Chhattisgarh2 days ago

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

IMG 20250611 WA0021
Jashpur3 days ago

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh10 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*