Chhattisgarh
*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*
Published
4 weeks agoon

जशपुरनगर:-विष्णु के सुशासन में पत्थलगांव विधायक गोमती साय के अथक प्रयास से पत्थलगांव अब विकास की नई गाथा लिख रहा है और लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर हो चला है विधायक गोमती साय की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है राज्य शासन के नगरीय प्रशासन व विकास विभाग से छत्तीसगढ़ के राज्यपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है जिससे अब नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका का दर्जा मिल चुका है।
आपको बता दे कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्थलगांव के किलकिलेश्वर धाम पहुंचे थे जहां पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की मांग की थी जिस पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री साय ने पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। जिसका शासन ने क्रियान्वयन करते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपत्र में अधिसूचना जारी करते हुए पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है।
विधायक गोमती साय ने कहा कि पत्थलगांव क्षेत्र की जनता के अनुरोध पर मैंने नगर पंचायत पत्थलगांव को मुख्यमंत्री महोदय से नगरपालिका बनाने की मांग की थी जिसे पूरा करते हुए पत्थलगांव को छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया ने नगर पालिका का दर्जा दे दिया है जिससे पत्थलगांव क्षेत्र जो वर्षो से विकास से अछूता रहा है उसे नई गति मिलेगी और पत्थलगांव के साथ आस पास क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा।पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए मैं इस क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त करती हूँ।

You may like
RO NO.- 13229/20

a

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
