Chhattisgarh
*कुनकुरी के इस संस्थान के विद्यार्थियों ने जाना कई कानूनों के बारे में, अतिरिक्त जिला जज ने उन्हें स्वयं दी जानकारी……….*
Published
2 years agoon
By
Rakesh Gupta![*कुनकुरी के इस संस्थान के विद्यार्थियों ने जाना कई कानूनों के बारे में, अतिरिक्त जिला जज ने उन्हें स्वयं दी जानकारी..........* 13 Picsart 22 11 13 18 10 25 394](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_866,h_866/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2022/11/Picsart_22-11-13_18-10-25-394.jpg)
जशपुरनगर/कुनकुरी। रविवार को कुनकुरी के संकल्प शिक्षण संस्थान के सभागार में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण(नालसा) एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के रूप में आज विधिक तालुका कुनकुरी के अध्यक्ष एवं प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार राजभानु के मुख्य अतिथ्य में आयोजित हुआ।कार्यक्रम का प्रारम्भ छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन वंदन एवं राजगीत के साथ हुआ।अतिथियों के स्वागत पश्चात स्वागत उद्बोधन में संकल्प कुनकुरी के प्राचार्य वाई आर कैवर्त ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला।इसके पश्चात पंचायत विभाग के विकास विस्तार अधिकारी आर आर पैंकरा ने अपने विभाग से संचालित लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी।इसी प्रकार तहसीलदार लक्ष्मण राठिया ने भी राजस्व विभाग से सम्बन्धित कानूनों और योजनाओं की जानकारी दी।विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस आर साव ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम और करियर सम्बन्धी जानकारी दी।न्यायाधीश अजीत कुमार राजभानु ने प्रमुख रूप से पॉक्सो कानून,साइबर अपराध , मोटर अधिनियम और भूमि सम्बन्धी कानूनों की जानकारी दी।उन्होंने करियर सम्बन्धी मार्गदर्शन भी दिया और बच्चों की शंकाओं का समाधान भी किया।इस अवसर पर थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा,महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती तिग्गा,उप वन परिक्षेत्राधिकारी सतीश सिंह एवं जनपद पंचायत के लेखापाल एस आर मेहर सहित संकल्प शिक्षण संस्थान के शिक्षक एवं छात्र- छात्राएँ उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई।कार्यक्रम का संचालन संकल्प कुनकुरी के व्याख्याता अरविन्द मिश्रा ने किया।
You may like
ad
![ad](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_550,h_458/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2024/07/adgzn-15724.jpg)
Ad
![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_682,h_1024/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231228-WA0000-e1703764158335.jpg)
Advertisement
Advertisement
![*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!* 14 IMG 20240726 181308](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_80,h_80/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240726_181308.jpg)
*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!*
![*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही......* 15 IMG 20240726 WA0012](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_80,h_80/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240726-WA0012.jpg)
*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही……*
![*जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने "मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय" ने की बड़ी पहल,प्रसिद्व पर्यटन स्थल "मयाली नेचर कैम्प" स्वदेश दर्शन योजना में शामिल,विकास के लिए "दस करोड़ रूपये" की मिली स्वीकृति.....* 16 IMG 20240726 115327](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_80,h_80/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240726_115327.jpg)