IMG 20260701 204616

*सन्ना पाठ में आकाशीय गाज से दहशत: 48 घंटे में 2 मौतें, जनपद सभा में गूंजा मुद्दा, बीडीसी राकेश गुप्ता बोले- हर पंचायत में जल्द से जल्द लगें तड़ितचालक*

*बगीचा/जशपुर, 1 जुलाई 2026:* सन्ना पाठ क्षेत्र में आकाशीय ब्रजपात से लगातार हो रही मौतों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को बगीचा जनपद पंचायत की सामान्य सभा में यह मुद्दा जोर-शोर से उठा। सन्ना पाठ क्षेत्र के जनपद सदस्य राकेश गुप्ता ने बैठक में बेबाकी से आवाज उठाते हुए पूरे पाठ क्षेत्र के हर पंचायत में तत्काल तड़ितचालक (Lightning Arrester) लगाने की मांग की।

*सभा में क्या हुआ:*
जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बगीचा ब्लॉक के सभी विभागीय प्रमुख अधिकारी और जनपद सदस्य मौजूद थे। विकास योजनाओं पर चर्चा के बीच पाठ क्षेत्र के चर्चित और दमदार जनपद सदस्य राकेश गुप्ता ने सन्ना पाठ क्षेत्र में आकाशीय ब्रजपात से हो रहे जान-माल के नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सन्ना पाठ में ब्रजपात की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम शून्य हैं।

*बीडीसी राकेश गुप्ता की दो टूक:*
सभा में मुखर होते हुए बीडीसी श्री राकेश गुप्ता ने कहा – _”सन्ना पाठ में हर साल ब्रजपात से लोग मर रहे हैं। बीते सोमवार-मंगलवार को ही 2 मौतें हो गईं। कई मचान भी जल चुके हैं। अब सिर्फ चर्चा नहीं, एक्शन चाहिए। पूरे पाठ क्षेत्र के हर पंचायत में जल्द से जल्द तड़ितचालक लगवाए जाएं।”_

उनकी मांग पर सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। अधिकारियों को भी इस पर तत्काल पहल कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->