Jashpur
*कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों की सुनी समस्याएं,शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ से हुए अवगत,पूर्व पर्यटन मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुमार राय ने पहाड़ी कोरवाओ की समस्याओं को कलेक्टर के समक्ष रखी….*
Published
1 year agoon

जशपुर,01,फरवरी,2024/कलेक्टर डॉ रवि मित्तल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में निवासरत पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों की समस्याओं को सनी और केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ से अवगत हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्णा कुमार राय और ओमप्रकाश सिन्हा उपस्थित थे। कलेक्टर ने शासन द्वारा पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के समुदाय के लोगों को सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी, मोबाइल कनेक्टिंग, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारी कर्मचारियों द्वारा निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है जिसका लाभ सभी पिछड़ी जनजातियों को मिलेगा। बैठक में पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों ने पहाड़ी कोरवा और दिहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों को एक समान अधिकार दिए जाने की मांग रखी। तथा पहाड़ी और दिहाड़ी के लिए जाति में कोरवा रखे जानें की मांग रखी।कलेक्टर ने उनकी मांगों को शासन को रिपोर्ट भेज कर समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। पूर्व पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्णा कुमार राय ने भी पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों से चर्चा की एवं कलेक्टर के पास पहाड़ी कोरवा समुदाय लोगों की समस्याओं को रखी। उन्होंने समस्याओं को शासन स्तर पर रखकर समय पर निराकरण करने की बात कही।
You may like
ad

a


*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
