Connect with us
ad

Jashpur

*कॉलेज की प्रिंसपल ने जारी कर दिया ऐसा तुगलकी फरमान,सकते में कर्मचारी,जानिए पहले से क्यों सुर्खियो में है मैडम…….?*

Published

on

IMG 20240914 WA0002

जशपुरनगर। शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय जशपुर के प्राचार्य द्वारा संस्था के कर्मचारियों के लिए एक अजीबोगरीब आदेश पारित किया गया है। प्राचार्य द्वारा आदेशित किया गया है कि बिना उनकी अनुमति के किसी भी प्रकार का पत्र रिसीव न किया जाए। इस पत्र के माध्यम से प्राचार्य ने यह बताया है की प्राचार्य का यह सख्त आदेश है कि महाविद्यालय के आवक पंजी में बिना उनकी अनुमति के कोई भी पत्र अगर आवक किया जाता है तो उस कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। शासन के समस्त विभागों में लोगों द्वारा किए जा रहे आवेदन पत्रों की पावती दिए जाने का प्रावधान है जबकि प्राचार्य इस आदेश के द्वारा यह प्रमाणित कर रहे हैं कि उनकी इच्छा के बिना कोई भी किसी भी आवेदन पत्र की पावती आवेदक को न दी जाय जो नियमानुसार गलत है।प्राचार्य ने अपने आदेश में सभी कर्मचारियों , प्राध्यापकों ,सहायक प्राध्यापकों , अतिथि शिक्षकों को संबोधित करते हुए लिखा हैं कि सभी को सख़्त आदेशित किया जाता है कि किसी भी आवेदन या पत्र को बिना जानकारी दिए नहीं लिया जाना है। शिक्षक दिवस मनाने को लेकर शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्राचार्या डॉ. माधुरी गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाया था। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने 20-20 रुपये चंदा करके शिक्षक दिवस मनाने की पूरी तैयारी की थी, लेकिन प्राचार्या ने कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने के बावजूद उसे डांट -फटकार करके रद्द करवा दिया।छात्राओं ने बताया कि उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर टेंट पंडाल लगाया था, प्रोफेसरों के सम्मान एवं स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन प्राचार्या द्वारा अचानक कार्यक्रम रुकवा दिया गया।छात्राओं का कहना है कि कार्यक्रम की अनुमति प्राचार्या डॉ माधुरी गुप्ता से पहले ही ली जा चुकी थी, बावजूद इसके टेंट और पंडाल को बिना किसी आयोजन के हटवा दिया गया। इसके साथ ही छात्राओं ने प्राचार्या पर अक्सर दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है।

छात्राओं को सहमति पत्र लिखने के लिए बुलाया छात्राओं ने मना किया
5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस के लिए की गई तैयारियों के बाद भी प्राचार्य द्वारा छात्राओं को शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम नहीं करने दिया गया था। जिसकी शिकायत करने छात्राएं कलेक्टर जशपुर के पास भी गई थी। छात्राओं द्वारा कलेक्टर को दिए गए शिकायती पत्र में यह भी कहा गया था कि प्राचार्य का व्यवहार छात्राओं के साथ हमेशा ही खराब व्यवहार किया जाता है।छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य द्वारा उन्हें बुलाकर सहमति पत्र लिखने को कहा गया कि प्राचार्य ने शिक्षक दिवस कॉलेज के हॉल में आयोजित करने कि अनुमति दी है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था प्राचार्य ने हमें कार्यक्रम के आयोजन से रोका था।

महाविद्यालय की अपनी व्यवस्था यहां का अलग नियम
कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य माधुरी गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय की तुलना दूसरे विभागों और अधिकारियों के कार्यालय से नहीं की जा सकती है। आवक -जावक में विभिन्न तरह के आवेदन आने से कई तरह की विसंगति उतपन्न हो जाती है। इसलिए ऐसा आदेश निकाला गया हैं। कई बार ऐसे आवेदन आ जाते है जिसके संबध में निर्णय में कठिनाई होती हैं। वही कॉलेज की छात्राओं को मैंने शिक्षक दिवस मनाने से मना नहीं किया बल्कि उन्हें कॉलेज के मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने की बजाय कॉलेज के हॉल में आयोजित करने को कहा था। इस संबध में सहमति का पत्र लिखने को छात्राओं को कहा था जिसे छात्राओं ने मना कर दिया।

IMG 20240914 WA0001

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250520 154054
Chhattisgarh3 hours ago

*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

IMG 20250520 WA0009
Crime4 hours ago

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

IMG 20250520 WA0005
Jashpur9 hours ago

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*