Connect with us
ad

Election

*कांग्रेस की सरकार ने गरीबों का आवास नहीं बनने दिया, उन्होंने कई योजनाओं को बंद कर लोगों को सुविधाओं से वंचित रखा, विष्णुदेव साय के पक्ष में सभा लेकर गरजे केदार कश्यप…*

Published

on

IMG 20231115 155128

 

कुनकुरी,जशपुुुर। बुधवार की दोपहर कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के चट्टीडांड गांव में भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने विष्णुदेव साय के पक्ष में जन सभा की। उन्होंने मंच पर आते ही कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगा दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के हालात दयनीय होते जा रहे हैं। एक भी सकारात्मक काम कांग्रेस सरकार ने अपने पूरे शासनकाल में नहीं किया। बस झूठ बोलकर राज करने काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों आदिवासियों को सुविधाओं से वंचित रखने का काम किया। कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करके कांग्रेस सरकार ने माताओं – बहनों की पेट में लात मारने का काम किया है। गरीबों का आवास बनना रोक दिया। केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने शासनकाल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को राजनीतिक दुराग्रह का शिकार बनाने का काम किया। किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं के साथ जिस तरह छल-प्रपंच कर वादाखिलाफी की गई, उसकी शायद ही कोई और मिसाल कहीं देखने को मिले। केदार कश्यप ने कहा कि बेरोजगारी भत्ते के नाम पर तो युवाओं को ठगा गया। नौकरी में स्थानीय युवकों को प्राथमिकता देने के लिए भाजपा ने जिला कैडर की नीति बनाई थी, उसे भी कांग्रेस सरकार ने बंद कर के युवाओं के साथ अत्याचार किया।
श्री कश्यप ने कहा कि हर मोर्चे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों की लंबी सूची है। सरकार ने संवेदनहीनता की हदें पार करके फर्जी आंकड़ों के जरिए झूठी वाहवाही बटोरने में लगी है। उन्होंने लोगों से कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है, उनकी बातों पर मत आइए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आई तो हर विवाहित महिला को हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा, सत्ता में आते हुए रुके गरीबों के आवास बनाने का कार्य किया जाएगा। श्री कश्यप ने कहा कि तेंदूपत्ता 15 दिनों तक खरीदी की जाएगी और अतिरिक्त संग्रह करने वाले 4500 रुपए बोनस भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम में अच्छी खासी भीड़ एकत्र थी।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh8 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime3 weeks ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*