Jashpur
*जिले में अवैध धान के परिवहन पर जिला प्रशासन हुआ सख्त,खाद्य विभाग की टीम द्वारा 88 क्विटल अवैध धान किया गया जप्त….*
Published
1 year agoon

जशपुरनगर 08 जनवरी 2024/खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जित किया जा रहा है। साथ ही अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।
कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती इलाकों में बेरियर बनाया गया है। जहॉ चेक पोस्ट पर 24 घण्टे ड्यूटी करने हेतु राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कलेक्टर द्वारा सभी को जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है।
इसी कड़ी में खाद्य विभाग की उड़न दस्ता दल द्वारा मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हुए जशपुर विकासखण्ड के लोदाम में खाद्य निरीक्षक अजय प्रधान द्वारा अवैध धान परिवहन करते हुए 4 गाड़ियों से कुल 88 क्विटल धान जप्त किया गया है। इन गाड़ियों में गुमला, लोहरदगा झारखण्ड से जशपुर लाते हुए धान जप्त कर लोदाम पुलिस चौकी की सुपोर्दगी में दिया गया। इनमें कुल इनमें पिकप क्रमांक जे.एच.01 बी.एस. 0297 में चालक शाबिर शाह से 21 क्विटल धान, लोहरदगा झारखण्ड से जशपुर लाते हुए पिकप क्रमांक जे.एच.01 एफ.जी. 9758 में चालक जितेन्द्र यादव से 23 क्विटल धाान, पिकप क्रमांक जे.एच. 01 एफ.ई. 5221 में चालक दयाशंकर यादव से 22 क्विटल धान एवं पिकप क्रमांक जे.एच.01 ई.एस. 8728 में चालक अर्जून यादव से 22 क्विटल धान जप्त की कार्यवाही की गई है।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले की सीमा झारखण्ड एवं उड़ीसा से लगे होने से अवैध धान को जिले के उपार्जन केन्द्रों में खपाया जाने का प्रयास किया जा सकता है। बेरियर पर तैनात कर्मचारियों द्वारा मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। इस हेतु आने वाली गाड़ियों पर नियमित निगरानी रखा जा रहा है। साथ ही कच्चे रास्तो एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है।
You may like
ad

a


*breaking news:- धोखाधड़ी के आठ साल से फ़रार आरोपी बैंक मैनेजर को ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से ग्रामीणों के नाम पर निकाल लिए थे KCC ऋण…*

*विशाल हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन, छत्तीसगढ़ के विख्यात चिकित्सक के द्वारा होगी जांच, जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय में होगा शिविर..!*

*नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपाईये ने घेरा कांग्रेस कार्यालय, सोनिया और राहुल गांधी का पुतला फुंक कर की नारेबाजी*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
