Connect with us
ad

Crime

*जंगल में महिला की हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, बदनीयत से जंगल में अकेले पाकर महिला से बनाना चाह रहा था शारीरिक संबंध , विरोध जताने पर उसी के कुल्हाड़ी से कर दीया वार और मौके पर हो गई मौत…………….*

Published

on

जशपुरनगर। दिनांक 22.02.2022 को प्रार्थी जयपाल राम उम्र 38 साल ने थाना आस्ता में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी दीदी मृतिका झिबरी बाई उम्र 50 साल दिनांक 19.02.2022 को घर से दोपहर में बकरी चराने हेतु ग्राम जरहापाठ स्थित मुनकूपाठ टोंगरीजंगल गई थी, जिसके वापस नहीं लौटने पर प्रार्थी द्वारा अपने गांव में आकर गांव के अन्य लोगों से अपनी दीदी का पता-तलाश करते हुये उक्त टोंगरीजंगल में पहुंचकर खोजबीन करने पर झाड़ में दबा हुआ झिबरी बाई का लाश मिला, उसके सिर में गंभीर चोंट था, एवं अन्य हिस्से में भी चोंट लगा था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आस्ता में धारा 302, 201 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
➡️ प्रकरण की विवेचना दौरान घटनास्थल से लगभग 25-30 मीटर की दूरी में एक खून लगा कुल्हाड़ी मिला, जिसकी घटना में प्रयोग होने की संभावना होने पर डॉग स्क्वायड बुलाकर जॉंच की गई। डॉग द्वारा गांव के संदेही सुलेन्द्र राम के घर जाकर रूकने पर संदेही का पता-तलाश किया गया, जो अपने घर में मौजूद नहीं मिला। उक्त संदेही की पतासाजी हेतु पुलिस की विभिन्न टीम गठित कर उसके कार्य करने वाले समस्त स्थानों में दबिश दी जा रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव में सुलेन्द्र राम दिनांक 22.02.2022 की रात्रि में अपने घर आया था जिसे पुलिस टीम द्वारा दबिष देकर घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में सुलेन्द्र राम ने बताया कि दिनांक 19.02.2022 के दोपहर में वह झिबरी बाई से मुनकूपाठ टोंगरीजंगल में मिला, बदनियती से जंगल में अकेले देखकर उसके पास गया, झिबरी बाई के विरोध करने पर उसी का कुल्हाड़ी छीन कर उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्से में कई बार वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यू हो गई, फिर उसके शव को झाड़ी से ढंक दिया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर *आरोपी सुलेन्द्र राम उम्र 28 साल निवासी जरहापाठ थाना आस्ता* को दिनांक 22.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
➡️ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक बंशनारायण शर्मा, स.उ.नि. सिरद साय पैंकरा, प्र.आर. अजय लकड़ा, आर. अबिज खलखो, आर. सुखचरण साय, एवं डॉग मास्टर आर. संजीव कुमार साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement

RO NO- 12884/2

RO- 12884/2

RO-12884/2

Demo ad

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250119 WA0016 scaled
Jashpur9 hours ago

*जशपुर हेल्थ प्रीमियम लीग का आयोजन, जिला अस्पताल की टीम बनी सिरमौर,51000 हजार नगद एवं ट्रॉफी पुरुस्कार के साथ खिताब किया अपने नाम,जिले में खेल के साथ स्वास्थ्य के प्रति उत्साह बढ़ाने का किया काम..!*

IMG 20250119 WA0005
Jashpur13 hours ago

*त्रि –पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी को लेकर मंडल की बड़ी बैठक, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल, एकजुटता पर दिया गया जोर…….*

IMG 20250118 WA0008 scaled
Jashpur1 day ago

*कलेक्टर ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की तैयारी के संबंध में नोडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, कोई भी अधिकारी और कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेगा, कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश, चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए किसी भी प्रकार की बहाने बाजी नहीं चलेगी…*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh5 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*