Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Jashpur

*भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा भगवान जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुख्य आतिथ्य में पुरी के पंडितों का समूह कराएंगे पूजा*

Published

on

IMG 20250516 WA0004

जशपुर नगर : जिले के कांसाबेल ब्लाक के दोकड़ा में स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम 21 से 27 मई तक किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धर्म पत्नी कौशल्या साय के साथ शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य कार्यक्रम का शुभारम्भ 21 मई को भव्य कलश यात्रा से होगा। इस दिन बीजारोपण,पार्श्व विग्रह,गर्भधान कर्म कार्यक्रम सम्पन्न होगा। दूसरे दिन 22 मई को सूर्य पूजन,गौ पूजन,मंदिर प्रवेश,वष्टमवागिनी संस्कार,मंडल पूजा,पार्श्व विग्रह,प्राण प्रतिष्ठा,23 मई को सूर्य पूजा,गौ पूजा,मंडल पूजा,शिखर कलश,नील चक्र स्थापना,महा स्नान,यज्ञ और अधिवास,24 मई को सूर्य पूजा,गौ पूजा,मंडल पूजा,यज्ञ हवन,25 मई को प्राण प्रतिष्ठा,श्री जगन्नाथ,सुभद्रा और बलराम जी का मंदिर प्रवेश,सोलह पूजा,बीज़ मंत्र,आरती,अग्नि अभिषेक,पूर्णाहुती,छाया प्रति दर्शन,आरती,पुष्पांजलि व प्रसाद वितरण,26 मई को अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन नाम उच्चारण प्रारम्भ 27 मई को पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ ही यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

*पुरी के आचार्यो का समूह पहुंचेगा दोकड़ा*

भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के प्राण प्रतिष्ठा को वैदिक रीती रिवाज़ से सम्पन्न कराने के लिए ओडिसा के जगन्नाथ पुरी से आचार्यो का समूह दोकड़ा आमंत्रित किया गया है। इस समूह में पंडित पदम्नाभो महापात्र,पंडित वासुदेव महापात्र,पंडित प्रशंत कुमार दास,पंडित जगन्नाथ मिश्र,शोभनाथ मिश्र,पंडित बादल कुमार मिश्र शामिल हैँ। आयोजन समिति के स्वयं सेवक इन दिनों प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी को अंतिम रूप देने में जूटे हुए हैं।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल*

दोकड़ा स्थित इस प्राचीन भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होने के लिए दोकड़ा पहुंचेंगे। आयोजन के शुभारंम के दिन उनके कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इस प्राचीन भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष श्रद्धा रही है। मंदिर का जीर्णोद्धार और भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन उन्ही के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

*आठ दशक से हो रहा भगवान श्री जगन्नाथ जी का पूजा*

दोकड़ा में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पूजा की परम्परा 8 दशक से भी पुराना है। मंदिर के पुजारी पंडित कुमोद चंद्र सतपती बताते हैँ इस क्षेत्र में रथ यात्रा की परम्परा की नींव स्व.पंडित सुदर्शन सतपती और उनकी धर्म पत्नी स्व सुशीला सतपती ने रखी थी। 1968 में दोकड़ा में मंदिर का निर्माण किया गया था। समय गुजरने के साथ मंदिर जर्जर हो गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके जीर्णोद्धार के लिए आधारशिला रखी थी। अब जीर्णोद्धार का काम पूरा हो चुका है। इस नव निर्मित मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु,माता सुभद्रा,ब्लभद्र प्रवेश करने जा रहे है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की अपील श्रद्धालुओं से की है।

Advertisement

RO NO.- 13229/20

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh7 hours ago

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

IMG 20250606 WA0008
Chhattisgarh2 days ago

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

IMG 20250611 WA0021
Jashpur3 days ago

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh10 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*