IMG 20231125 WA0122

*कुनकुरी विस में किसी को भी डरने की जरूरत नहीं, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में किससे राखी बंधवाकर विष्णुदेव साय ने कही ये बात, पढ़िए पूरी ख़बर…*

जशपुर/कुनकुरी। शुक्रवार को बगिया में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें चुनावी समीक्षा भी की गई। इसी सम्मेलन के दौरान मंजू भगत ने कुनकुरी के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी।

IMG 20231125 WA0098उल्लेखनीय है कि मंजू भगत वही महिला है जिनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी व स्थानीय विधायक द्वारा अभद्रता करने और उसका फोन छीनने की घटना 12 नवंबर को की गई थी। इस मामले में उरांव समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव भी किया था। जिसके बाद यूडी मिंज के खिलाफ़ कुनकुरी थाने में अपराध भी दर्ज किया गया है। इधर, मंजू भगत द्वारा राखी बांधने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि बहन मंजू भगत से राखी बंधवाकर मैं ये वचन देता हूं की आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है। आपका भाई विष्णुदेव साय आपके साथ हमेशा है और आज इस मंच से मैं ऐलान करता हूं कि कुनकुरी विधान सभा में किसी भी बहन या भाई को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। आपका भाई विष्णुदेव साय हमेशा आप सभी के साथ है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

-->