Chhattisgarh
*जिले में पर्यटन को मिलेगी बढ़ावा –भूपेश बघेल, सरना एथनिक रिसोर्ट में टेलिस्कोप लोकार्पण कर पर्यटन स्थलों की जानकारी के लिए “जोहर जशपुर” वेबसाइट का किया विमोचन…….*
Published
3 years agoon
By
Rakesh Guptaजशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरना एथनिक रिसोर्ट में टेलिस्कोप का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। यहां चारों और प्रकृति की मनोरम सौंदर्य देखने को मिलता है। इस हेतु यहां पर्यटन स्थलों के विकास का सतत कार्य किया जा रहा है। पर्यटन स्थलो के विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा एवं उनकी आय में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने उक्त टेलीस्कोप को देशदेखा पर्यटन महिला स्व- सहायता समूह को प्रदान किया। जिनके द्वारा टेलिस्कोप को जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल देशदेखा में संचालित किया जाएगा। साथ ही देशदेखा पर्यटन समिति को 10 कैम्पिंग टेंट व उपकरण भी प्रदान किया गया। पर्यटन स्थल देश देखा में कैम्पिंग की व्यवस्था हो जाने से पर्यटकों द्वारा वहां रात्रि विश्राम का आनंद लिया जा सकेगा। साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष स्टार्टअप जशपुर ट्रिप्पी हिल्स एवं देशदेखा पर्यटन समिति के बीच 10 लाख के एमओयू का आदान-प्रदान भी किया गया। रिसोर्ट स्थल में जशपुर पर्यटन सर्किट प्रारम्भ किया गया। जिससे प्रत्येक पर्यटन स्थान की जानकारी मिलेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा जिले के पर्यटन स्थलों की जानकारी ऑनलाईन सोशल मीडिया प्लेटफार्म में उपलब्ध कराने के लिए तैयार की गई जोहर जशपुर नामक वेबसाइट का भी प्रमोचन किया। वेबसाइट के माध्यम से जशपुर के सभी पर्यटन स्थल की लोकेशन, पहुँच मार्ग एवं अन्य आवश्यक सारी जानकारी ऑनलाईन लोगों को मिल सकेगी।

You may like
ad

a


*Breaking jashpur:- पारिवारिक विवाद में, पोते ने लकड़ी की पीढा से सर में वार कर अपनी दादी की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….*

*बंगलादेशी घुसपैठियों, अवैध रूप से निवास कर रहे अप्रवासियों तथा बिना वैध दस्तावेजों के रहने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान हेतु चलेगा विशेष अभियान, प्रत्येक जिले में होगा स्पेशल टास्क फोर्स का गठन- उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा….*
*सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने वाले नगर पालिका के सीएमओ को राज्य शासन ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित, नगरीय प्रशासन की बड़ी कार्यवाही…..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
