Connect with us
ad

Jashpur

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर के ऐतिहासिक विकास की तैयार हो रही है यशगाथा : सुनील गुप्ता, मेडिकल कॉलेज, म्याली नेचर कैम्प,भारत माला, क़ृषि अनुसंधान केंद्र तो शुरुआत है, पूरा होगा कुमार दिलीप सिंह जुदेव का सपना….*

Published

on

IMG 20240527 WA0013

 

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हरित जशपुर,विकसित जशपुर के कुमार दिलीप सिंह जुदेव के सपने को पूरा करने का काम तेजी से शुरू हो गया है। बीते 8 माह की छोटी सीं अवधि में जशपुर ने जो महाविकास की यात्रा शुरू की है,आने वाले समय में उसकी यशगान पूरा छत्तीसगढ़ में गूंजेगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि जशपुर के माटी पुत्र विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के पद आसीन करके भारतीय जनता पार्टी ने सही मायने में प्रदेश की बागडोर आदिवासियो के हाथ में सौपी है। जशपुर के माटीपुत्र विष्णुदेव साय ने जशपुर के विकास की रोड मैप तैयार की है,उसका लाभ समाज के हर वर्ग के लोगो को मिलेगा। कुनकुरी में दो सौ बीस बिस्तर की सर्व सुविधा युक्त अस्पताल की स्वीकृति के साथ ही इसके निर्माण के लिए सरकार बजट जारी कर चुकी है। इसके साथ ही म्याली नेचर कैम्प को राष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे में शामिल करने के लिए 10 करोड़ के बजट की स्वीकृति भी मिल चुकी है। सुनील गुप्ता ने कहा कि कुनकुरी के हर्राडांड में 400 केवी सब स्टेशन निर्माण का रास्ता भी साफ हो चूका है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार सरकार की प्रथमिकता है। जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित करने के लिए 7 विशेषज्ञ चिकित्स्कों की नियुक्ति करने साथ ही सीटी स्कैन की सुविधा शुरू कर दी गई है। हड्डीयो के जटिल आपरेशन में प्रयोग होने वाला सी आर्म मशीन की खरीदी के लिए सरकार बजट जारी कर चुकी है। मरीजों की सेवा के लिए एम्बुलेंस की संख्या को बढ़ाया जा रहा है।

*प्रशासनिक व्यवस्था होगी चुस्त दुरुस्त*

जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त करने के लिए सरकार तेजी से कदम उठा रही है। सरकार का लक्ष्य केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचल तक के हितग्राहियो यक पहुंचाना और लोगो की समस्याओ का त्वरित निराकरण करना है। इसमें लापरवाही और भ्रष्टाचार करने वालो के विरुद कड़ी कार्रवाई होगी।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250520 154054
Chhattisgarh13 hours ago

*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

IMG 20250520 WA0009
Crime14 hours ago

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

IMG 20250520 WA0005
Jashpur19 hours ago

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*