Connect with us

ad

Jashpur

*श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव ने नेतृत्व में शहर के सभी बीस वार्डो में हुआ कन्या पूजा का आयोजन* *बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए किया गया आयोजन*

Published

on

1664892385397

*जशपुरनगर।* मंगलवार को जगत जननी मां दुर्गा की आराधना के अंतिम,नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष और बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव के नेतृत्व में शहर के सभी 20 वार्डो के साथ बालिका आश्रय गृह और वनवासी कल्याण आश्रम के बालिका छात्रावास में में कन्या पूजा का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से शहरवासियों को बेटियों को अच्छी शिक्षा और उनके आर्थिक आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। श्रीमती जूदेव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे भारत में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान का संचालन किया जा रहा है। जगत जननी मां दुर्गा की महापूजा के नवें दिन,कन्या पूजा का आयोजन किया जाता है। हमारी यह परम्परा,इस बात का प्रतिक है कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में बेटियों को देवी का दर्जा दिया गया है। लेकिन कुछ सामाजिक कुरीतियों की वजह से इस देश में कन्या भू्रण हत्या और बेटियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार जैसी बुराईयां पनपने लगी थी। इससे समाज में स्त्री पुरूष का अनुपात तो गड़बड़ाया ही,साथ ही देशी की आधी जनसंख्या आर्थिक, और शैक्षणिक रूप से पिछड़ने लगी थी। इसका सीधा असर हमारे देश के विकास पर पड़ रहा था। इसी महिला शक्ति को सशक्त करना बेटी बचाओ,बेटी पढाओ अभियान शुरू किया है। बेटियों की शक्ति और महत्ता के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए नवरात्रि से अच्छा अवसर दूसरा नहीं हो सकता।
सभी वार्डों में पूजी गई बेटियां
मंगलवार को शहर के सभी बीस वार्डो के साथ बालिका आश्रय गृह और वनवासी कल्याण आश्रम के बालिका छात्रावास में कन्या पूजा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,पूर्व पार्षद संतन राम,पार्षद गणेश साहू,जिला मिडिया प्रभारी फैजान सरवर खान,राजेश सिन्हा,आकाश गुप्ता,अरविन्द भगत सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वार्डो में कन्या पूजा की व्यवस्था की। परम्परा और विधि विधान का पालन करते हुए,कन्याओं की पूजा अर्चना करने के बाद उन्हें भोजन कराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा गया।

Advertisement

ad

Ad

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

IMG 20240726 181308
Crime15 hours ago

*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!*

IMG 20240726 WA0012
Crime17 hours ago

*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही……*

IMG 20240726 115327
Chhattisgarh21 hours ago

*जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” ने की बड़ी पहल,प्रसिद्व पर्यटन स्थल “मयाली नेचर कैम्प” स्वदेश दर्शन योजना में शामिल,विकास के लिए “दस करोड़ रूपये” की मिली स्वीकृति…..*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*

Advertisement