Connect with us

ad

Chhattisgarh

*जिले की जर्जर सड़क और कांग्रेस की वायदा खिलाफी के विरोध में जनसैलाब के साथ सड़क में उतरे जिले के दिग्गज भाजपाई, कार्यकर्ताओं का उत्साह आसमान पर, रात्रि विश्राम के लिए छाताबर पहुंचे भाजपाई…………….*

Published

on

Picsart 22 10 17 22 00 19 675

जशपुरनगर। जिले की जर्जर सड़क और कांग्रेस सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी का पदयात्रा का पहला चरण,सोमवार को बंदरचुवां से शुरू हुआ। इस पदयात्रा में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,सांसद श्रीमती गोमती साय,पूर्व जनजातीय आयोग अध्यक्ष नंदकुमार साय,पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत,उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव,जिलाध्यक्ष रोहित साय,महामंत्री सुनील गुप्ता , डीडीसी सालिक साय,पूर्व संसदीय सचिव भरत साय,शिवशंकर पैंकरा, पुर्व विधायक राजशरण भगत ,अमन शर्मा भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित जिले के दिग्गज नेता सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क में उतरे। पदयात्रा की शुरूआत बंदरचुवां चौक से हुई। यहां माता गायत्री मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद भाजपा के दिग्गज नेता,हजारों कार्यकर्ता और ग्रामीणों के साथ पदयात्रा में रवाना हुए। गगनचुंबी नारों के बीच,कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। पदयात्रा शुरू होने से पहले मिडिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए,सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार,आदिवासियों के हितों को संरक्षित करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी नाकामी उच्च न्यायालयम में आरक्षण संशोधन विधेयक के पक्ष में सही तरीके से तर्क प्रस्तुत न कर पाना है। इसका खामियाजा,पूरा आदिवासी समाज भुगत रहा है। उन्होनें कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने आदिवासियों को आबादी के हिसाब से प्रतिनिधित्व देने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी। लेकिन,कांग्रेस सरकार ने इस पर पानी फेर दिया है। उन्होनें केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान योजना से प्रदेश की जनता को वंचित रखने का आरोप लगाते हुए,जमकर बरसी। उन्होनें कहा कि कांग्रेस का समय पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रीमंडल को अपना बोरिया बिस्तरा समेटने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि सड़क किसी भी प्रदेश के विकास का आइना होता है। जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सड़कों की जो हालत उसे देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते चार साल में कांग्रेस ने प्रदेश को किस तरह 25 साल पीछे धकेल दिया है। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को सिर से लेकर पैर तक कर्जे में डूबो दिया है। उन्होनें वायदा खिलाफी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शराब बंदी,बिजली बिल हाफ,किसानों से धान का एक एक दाना खरीदने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों को भी कई प्रकार के झूठे वायदे कर,सब्ज बाग दिखाया था। इनमें से किसी भी वायदे को सरकार अब तक पूरा नहीं कर पाई है। अब समय आ गया है,इस सरकार को उखाड़ फेंकनें की। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।सड़क,शिक्षा,रोजगार,स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है। कांग्रेस के नेताओं को जनता से अधिक,अपने हाईकमान के नाराजगी की चिंता सताते रहती है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा को जो अपार समर्थन मिल रहा है,यह भूपेश बघेल सरकार की ताबूत की अंतिम कील साबित होगी।

IMG 20221017 221610

फरसाबहार में होगा विशाल आमसभा

भाजपा की पदयात्रा का पहला पड़ाव छाताबर में होगा। यहां,भाजपा के दिग्गज नेता,कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि विश्राम करेगें। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों से विभिन्न विषयों में चर्चा के साथ कांग्रेस सरकार की वायदा खिलाफी विस्तार से जानकारी साझा करेगें। मंगलवार को यह पदयात्रा छाताबर से फरसाबहार के लिए रवाना होगी। मंगलवार को फरसाबहार में विशाल आमसभा के साथ पदयात्रा संपन्न होगी।

Advertisement

ad

Ad

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

IMG 20240726 181308
Crime14 hours ago

*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!*

IMG 20240726 WA0012
Crime17 hours ago

*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही……*

IMG 20240726 115327
Chhattisgarh20 hours ago

*जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” ने की बड़ी पहल,प्रसिद्व पर्यटन स्थल “मयाली नेचर कैम्प” स्वदेश दर्शन योजना में शामिल,विकास के लिए “दस करोड़ रूपये” की मिली स्वीकृति…..*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*

Advertisement