Connect with us

Slide 1
Slide 2

Chhattisgarh

*ज़ब उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रियंवदा सिंह जूदेव से कहा – कुमार दिलीप सिंह जूदेव के सपने के अनुरूप होगा शहर का विकास,राज्य महिला आयोग के सदस्य ने रखी यह मांग….*

Published

on

IMG 20241130 WA0001

 

*जशपुरनगर* शहर की जल समस्या से निबटने के लिए छग राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से बिलासपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री का ध्यान शहर में व्याप्त जल समस्या की ओर आकृष्ट किया। उन्होंने बताया कि शहर में जल आपूर्ति के लिए डुमरटोली में निर्मित एनिकट और पंप हाउस पुराना होने के कारण शहर की पानी की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा है। जिससे शहरवासियो को आवश्यकता के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। परेशान शहरवासी इसकी लगातार शिकायत कर रहे हैँ। श्रीमती जूदेव ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि शहर के कई वार्ड में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस समस्या के निराकरण के लिए नया जल आपूर्ति योजना की आवश्यकता है। इस पर उप मुख्यमंत्री साव ने
नई योजना का प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करने को कहा। उन्होंने कहा कई इस प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृति दी जाएगी। इसके साथ ही जूदेव ने शहर के स्ट्रीट लाइट को लेकर आ रही समस्या पर भी अरुण साव से चर्चा की।
*जूदेव के सपने के अनुरूप होगा विकास*
प्रियंवदा सिंह जूदेव से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव के साथ बिताये पलों को याद करते हुए कहा कि कुमार साहब जशपुर के विकास और आवश्यकताओ को लेकर बहुत सजग रहा करते थे। जशपुर का विकास उनके सपने के अनुसार ही होगा। उप मुख्यमंत्री ने कलेक्टर रोहित व्यास से फोन पर शहर में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250325 WA0078
Jashpur16 minutes ago

*जपं उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता उप मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित, सामाजिक, धार्मिक कार्यों के लिए मिला सम्मान, एक बड़े बैनर के अखबार ने किया था आयोजन*

InShot 20250325 204736677
Jashpur11 hours ago

*नन्हे बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ देव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित,मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित*

InShot 20250325 181120165
Chhattisgarh14 hours ago

*मुख्यमंत्री आज शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा का 27 मार्च को होगा समापन, एक लाख से अधिक शिव भक्तों ने महाशिवपुराण कथा का श्रवण किया, मुख्यमंत्री के साथ बैठकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति परिवारों ने कथा सुनकर आनंद की अनुभूति किया…*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh7 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*