Chhattisgarh
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से दोकड़ा में मिला 108 संजीवनी वाहन, लंबे समय से महसूस की जा रही थी जरूरत, अब मिलेगा लाभ…*
Published
4 months agoon
![*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से दोकड़ा में मिला 108 संजीवनी वाहन, लंबे समय से महसूस की जा रही थी जरूरत, अब मिलेगा लाभ...* 13 IMG 20240319 WA0210](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_1280,h_960/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240319-WA0210.jpg)
कांसाबेल,जशपुरनगर। दोकड़ा क्षेत्र के लोग लोग लंबे समय से 108 संजीवनी एंबुलेंस की जरूरत महसूस कर रहे थे। अब उनकी यह जरूरत पूरी हो गई है। सीएम विष्णुदेव साय की पहल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोकड़ा में 108 संजीवनी वाहन की सुविधा मिल गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत हुई है। दोकड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में विधि विधान से
मदन प्रसाद, ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह दिनेश प्रसाद ,बलराम भगत, इमाम खान संजनू, दिलीप ,रुपनाथ भगत, सुरेश गुप्ता ,फुलचंद, राधे यादव,राजकुमार भगत,डाक्टर एवं समस्त स्टाफ व समस्त कार्यक्रर्ताओ की गरिमामय उपस्थित में इस एंबुलेंस को जरूरतमंदों के लिए समर्पित किया गया।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस की कमी के कारण मरीजों तय समय सीमा के अंदर सहायता उपलब्ध कराना चुनौती बनी हुई थी। पर मुख्यमंत्री का पदभार सम्हालने के तत्काल बाद सीएम विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलेंस सेवा को सुधारने का सख्त निर्देश देते हुए काल मिलने के आधा घंटे के अंदर मरीज तक एंबुलेंस पहुंचाने की व्यवस्था करने का कहा था। साथ ही मुख्यमंत्री लगातार पूरी संवेदनशीलता से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। जिसका असर दिखने लगा है। इससे पहले जिले में स्वास्थ्य विभाग बीते कुछ दिनों के अंदर जिले को 5 अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध करा चुका है। अब दोकड़ा क्षेत्र के मरीजों के लिए 108 संजीवनी एंबुलेंस उपलब्ध होने से उच्च संस्थानों में रेफर होने की स्थिति में भी मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। साथ ही दुर्घटनाओं में घायलों तक तत्काल मदद मिल सकेगी।
![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2021/08/gzn-logo.jpg)
You may like
ad
![ad](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_550,h_458/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2024/07/adgzn-15724.jpg)
Ad
![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_682,h_1024/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231228-WA0000-e1703764158335.jpg)
Advertisement
Advertisement
![*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!* 14 IMG 20240726 181308](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_80,h_80/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240726_181308.jpg)
*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!*
![*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही......* 15 IMG 20240726 WA0012](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_80,h_80/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240726-WA0012.jpg)
*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही……*
![*जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने "मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय" ने की बड़ी पहल,प्रसिद्व पर्यटन स्थल "मयाली नेचर कैम्प" स्वदेश दर्शन योजना में शामिल,विकास के लिए "दस करोड़ रूपये" की मिली स्वीकृति.....* 16 IMG 20240726 115327](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_80,h_80/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240726_115327.jpg)