Connect with us
ad

Uncategorized

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से नगर पंचायत क्षेत्र कुनकुरी की संवरेगी तस्वीर, ढाई करोड़ से अधिक की राशि से होगा पूरा कायाकल्प…*

Published

on

InShot 20241105 134806653

 

जशपुरनगर,05 नवंबर 2024/ विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रकृति की गोद में स्थित जशपुर जिले में नए सिरे से विकास की गाथा लिखी जा रही है। विकास की इसी कड़ी में कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में सौंदर्यीकरण सहित कई कार्यों के लिए ढाई करोड़ से अधिक की राशि की मंजूरी मिली है। ये कार्य फिलहाल प्रक्रियाधीन है। इन कार्यों के पूरे हो जाने से कुनकुरी की तस्वीर संवर जाएगी। इससे अब नगर को अलग पहचान भी मिलेगी।

*नगर पंचायत में ये होंगे कार्य*

नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड नंबर 2 में विसर्जन तालाब का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा। जिसके लिए 98.31 लाख की राशि स्वीकृत है। इसके अलावा जयस्तंभ चौक के विकास परियोजना के लिए 22.12 लाख मंज़ूर हुए हैं। 120.43 लाख के इन दो कार्यों के अलावा भी बहुत से कार्य स्वीकृत हुए हैं। जिनमें सड़क के किनारे पौधरोपण के लिए 11.92 लाख, हनुमान टेकरी पैदल पथ का निर्माण, विभिन्न चौक चौराहों में जेब्रा क्रॉसिंग बनाया जाएगा। Cobble stone pathway के लिए भी 10.03 लाख की मंजूरी मिली है। नगर के विभिन्न वार्डों में मिनी गार्डन भी बनाया जाना है। जिनमें रेमते रोड, चर्च गेट, जूदेव प्रतिमा के पास, पंजाब नेशनल बैंक के पास, वार्ड क्र 6 गोर्टो के पास, वार्ड क्र 7 में सामुदायिक भवन के पास, बीएसएनल ऑफिस के पास, बस स्टैंड के पास, वार्ड क्र 10 इस्लाम नगर में,महिला बाल विकास ऑफिस के पास,वार्ड क्र 12 शिव मंदिर के पास एवं इंडियन बैंक के बगल में मिनी गार्डन बनेगा, जिससे कुनकुरी की सुंदरता और बढ़ेगी। इसके अलावा देवकी महाराज चौक के विकास के लिए भी 9.23 लाख की स्वीकृति मिली है। इसी तरह बेहराटोली और अंधारी बगीचा में कम्युनिटी हाल भी बनाया जाना है। इन सब कार्यों के लिए कुल 148.46 लाख की स्वीकृत हुए हैं। इस बारे में कुनकुरी नगर पंचायत के सीएमओ श्री उपाध्याय ने बताया कि ये सारे कार्य अभी टेंडर की प्रक्रिया में है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे।

*बढ़ रही सुविधाएं*

सीएम विष्णुदेव साय का प्रयास से कुनकुरी में 220 बिस्तर का अस्पताल और 400 केवी विद्युत सब स्टेशन की भी पहले ही मिल चुकी है स्वीकृति मिल चुकी है। इससे जहां क्षेत्र में लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगा वहीं आसपास के क्षेत्र के मरीजों को बड़े अस्पताल में इलाज की सुविधा भी मिलेगी।

Advertisement

RO NO- 12884/2

RO- 12884/2

RO-12884/2

Demo ad

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250119 WA0016 scaled
Jashpur10 hours ago

*जशपुर हेल्थ प्रीमियम लीग का आयोजन, जिला अस्पताल की टीम बनी सिरमौर,51000 हजार नगद एवं ट्रॉफी पुरुस्कार के साथ खिताब किया अपने नाम,जिले में खेल के साथ स्वास्थ्य के प्रति उत्साह बढ़ाने का किया काम..!*

IMG 20250119 WA0005
Jashpur14 hours ago

*त्रि –पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी को लेकर मंडल की बड़ी बैठक, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल, एकजुटता पर दिया गया जोर…….*

IMG 20250118 WA0008 scaled
Jashpur1 day ago

*कलेक्टर ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की तैयारी के संबंध में नोडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, कोई भी अधिकारी और कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेगा, कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश, चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए किसी भी प्रकार की बहाने बाजी नहीं चलेगी…*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh5 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*