Connect with us
ad

Jashpur

*Big breking jashpur:–कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने की बड़ी कार्यवाही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ यहां के फार्मासिस्ट को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित,कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर गिरी गाज………..*

Published

on

IMG 20221129 WA0131

 

जशपुरनगर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबहार के फार्मासिस्ट श्री दीपक कुमार अग्रवाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुड़ेग के फार्मासिस्ट श्री अभय अमरजीत तिर्की को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।गौरतलब है कि शासकीय कर्मचारियों द्वारा बरते जा रहे लापरवाही पर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल बेहद सख्त हैं उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारी को जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबहार के फार्मासिस्ट श्री दीपक कुमार अग्रवाल के द्वारा 16 नवम्बर से आज तक अनुपस्थित हैं। पूर्व में भी वे इस तरह से अनुपस्थित रहे हैं। पुराना उपस्थिति पंजी को भी गायब कर दिये हैं। उनका उक्त कृत्य कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं मनमानी का द्योतक है। जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम के विपरीत है। जिस हेतु फार्मासिस्ट श्री अग्रवाल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण नियम तथा अपील) 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा इनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव किया गया है।
इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुड़ेग के फार्मासिस्ट श्री अभय अमरजीत तिर्की, स्वास्थ्य केन्द्र में कर्तव्य पर अनुपस्थित रहते हैं साथ ही शराब पीकर कार्यालय आने एवं कार्य का सम्पादन नहीं करते हैं। स्टोर रूम की देखरेख सुचारू रूप से नहीं करते हैं। ऑनलाईन कार्य एवं पंजीयन कार्य नहीं करते हैं। ऑनलाईन दवाईयॉं का इन्डेंट भी नहीं करते। दिये गये निर्देशों का पालन भी नहीं करते। उनका उक्त कृत्य कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं मनमानी का द्योतक है। जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम के विपरीत है। जिस हेतु फार्मासिस्ट श्री तिर्की को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण नियम तथा अपील) 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा इनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार किया गया है। संबंधितों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Advertisement

RO- 12884/2

RO-12884/2

Demo ad

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20241025 WA0005
Chhattisgarh6 hours ago

*राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत*

IMG 20210604 WA0210
Chhattisgarh2 days ago

*Big breaking:- राज्य शासन द्वारा आदिम जाति विकास विभाग के 35 अधिकारियों का हुआ नवीन पदस्थापना आदेश जारी….*

IMG 20241023 WA0063
Chhattisgarh2 days ago

*पीएम सूर्यघर योजना से 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ उठाएं : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र, आगे भी कर्मियों की कमी नहीं होने देंगे, बिजली कर्मियों का दीवाली पूर्व 12 हजार रुपए बोनस की घोषणा, केशलेस हेल्थ स्कीम के लिए 3 वर्षों का एम.ओ.यू., रूफटॉप सोलर एक्सप्लोरर एप का विमोचन*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh2 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*