Chhattisgarh
*big breaking jashpur:– पीडीएस दुकान से राशन की हेरा–फेरी करने वाले सरपंच सचिव सहित 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर में राशन भरकर किया जा रहा था नमक,चावल,एवं शक्कर की हेराफेरी……………*
Published
3 years agoon
By
Rakesh Gupta
जशपुरनगर। पीडीएस दुकान से राशन की हेराफेरी करने वाले 5 आरोपी को पुलिस ने मामला दर्ज गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 23.06.2022 को ग्राम फूलझर में अनुविभागीय अधिकारी बगीचा द्वारा पी.डी.एस. चावल की हेरा-फेरी कर ट्रैक्टर से परिवहन किये जाने की सूचना देने पर मौके पर जाकर पाया गया कि सोल्ड ट्रैक्टर वाहन मालिक राजू एक्का के साथ वाहन चालक पारसनाथ राम के साथ राशन दुकान का कर्मचारी लोकनाथ राम को 13 प्लास्टिक बोरा में चावल कुल 684 किलोग्राम तथा 08 अन्य बोरी में कुल 400 किलोग्राम व एक बोरा में 50 किलो नमक कुल कीमती रू. 42670 रू. मिला। ट्रैक्टर वाहन मालिक राजू एक्का के द्वारा 03 क्विंटल 71 किलोग्राम चावल को शासकीय प्राथमिक शाला गुरगुरी में आबंटन चावल होना बताया गया है, स्कूल में शिक्षिका राजू एक्का की पत्नी है, स्कूल का चावल ले जाना बताया गया है, शेष ट्रैक्टर वाहन में लोड चावल सरपंच एवं राशन दुकान कर्मचारी लोकनाथ राम के द्वारा साफ-सफाई हेतु सरंपच देवंती भगत द्वारा अपने हॉलर मिल ग्राम गुरगुरी में ले जाना बताया गया है। मौके पर उपस्थित ग्राम वासियों एवं वार्ड पंचों के द्वारा राशन दुकान संचालनकर्ता सरपंच देवंती भगत एवं सचिव उपनंद यादव द्वारा पी.डी.एस. खाद्य सामग्री की हेराफेरी करना पाये जाने पर प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 68/2022 धारा 3, 7 ई.सी. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की विवेचना दौरान थाना सन्ना द्वारा कार्यवाही करते हुये प्रकरण के सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया। *आरोपीगण 1-देवंती भगत उम्र 27 साल निवासी गुरगुरी, 2-उपनंद यादव उम्र 51 साल निवासी दीवान हर्राडीपा, 3-राजू एक्का उम्र 36 साल, 4-लोकनाथ भगत उम्र 27 साल, 5-पारसनाथ भगत उम्र 35 साल सभी निवासी गुरगुरी थाना सन्ना* को दिनांक 12.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सन्ना निरीक्षक भरतलाल साहू, स.उ.नि. कमल सिंह राठिया, आर.क्र. 574 सुरेश राम एवं अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may like
ad

a


*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
