जशपुरनगर। शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय, जशपुर में छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले लैब टेक्नीशियन पर आखिरकार गाज गिरी। 50 छात्राओं द्वारा छेड़छाड़ और ‘बैड टच’ के गंभीर आरोपों के बाद सरगुजा संभाग के आयुक्त ने लैब टेक्नीशियन अजय गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
आयुक्त कार्यालय द्वारा 28 जुलाई 2026 को जारी आदेश में कहा गया कि कलेक्टर जशपुर के प्रस्ताव और जिला रोजगार अधिकारी की जांच रिपोर्ट में श्री गुप्ता पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार एवं अनुचित स्पर्श का आरोप सिद्ध पाया गया।
आदेश के अनुसार यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियमों का घोर उल्लंघन है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय सहायक संचालक, उच्च शिक्षा सरगुजा अम्बिकापुर रहेगा।
इस कार्रवाई से कॉलेज में छात्राओं ने राहत की सांस ली है।
