Jashpur
*”ऑपरेशन विश्वास” अभियान चलाकर जिला पुलिस ने 116 गुमशुदा लोगों को किया बरामद,जिले भर में 20 टीमें की गई थी गठित,परेशान परिजनों में आई खुशी..कार्यवाही से बढ़ा पुलिस पर भरोसा,…पढ़िए पूरी खबर..!*
Published
3 years agoon
By
Rakesh Gupta
जशपुरनगर-जिला पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे “विश्वास अभियान” के तहत् गुम इंसान की तलाशी व बरामदगी के लिए एक महीने तक विशेष अभियान चलाया गया। 1 जनवरी 2022 से 31जनवरी 2022 तक पुलिस ने अभियान चलाकर जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र के कुल 116 गुम इंसान की पतासाजी कर उन्हें बरामद किया और परिजन के सुपुर्द किया। जिसमें 30 पुरुष, 80 महिला व 06 बालिका शामिल थी। पुलिस के इस अभियान से अपनों के गुम होने से परेशान परिजनों के चेहरे की खोई खुशी लौट आईं। लंबे समस से उनकी तलाश के लिए परिजन परेशान रहते थे, लेकिन पुलिस के समक्ष जानकारी आने के बाद उसे गंभीरता से लेते हुए विश्वास अभियान के तहत उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया गया। जिसके लिए पुलिस की 20 टीमें बनाई गई थीं, जिसमे शामिल 64 अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी विशेष भूमिका निभाई, अभियान के लिए अबसे पहले सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं प्र.आर.(लेखक) की मीटिंग लेकर डॉटाबेस तैयार की गई। फिर गुम इंसान की बरामदगी की करवाई के लिए एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (डीसीआरबी) शाखा के प्रभारी प्र.आर. निर्मल खलखो को नोडल अधिकारी बनाया गया। कार्रवाई के लिए थाना/चौकी स्तर पर पुलिस की 20 टीमों का गठन किया गया जिसमें सहायक उप निरीक्षक-06, प्र.आर.- 17 एवं आरक्षक- 41 शामिल रहे। उक्त टीम को महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, मध्य प्रदेश,ओडिसा, पंजाब, झारखंड एवं बिहार में भेजा गया। साथ ही स्थानीय पुलिस से भी सहयोग लिया गया एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में भी टीम को भेजकर गुम इंसानों की तलाश की गई। दूसरे राज्यों में पहुंचकर गुम इंसान को ढूंढने में टीम को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। कई चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करते हुए 116 गुम इंसानों को ढूंढने में कामयाबी मिली। गुम इंसान के संबंध में पता-तलाश एवं जानकारी लेने के लिए जिले के साईबर सेल द्वारा लगभग एक हजार मोबाईल नंबर का विवरण प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। एक हजार नंबरों का विश्लेषण कर नतीजे तक पहुंचने में भी टीम ने अपनी खास भूमिका निभाई। जिले की पुलिस के द्वारा गुम इंसान की लगातार पतासाजी कर दस्तायाबी कार्यवाही की जा रही है। गुम इंसान की शिकायत मिलने पर तत्काल उसे ढूढ़कर परिजनों तक पहुंचाने के लिए जशपुर पुलिस प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।