Jashpur
*छठ पर्व:– भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पूजा की जिले भर में मची धूम, छठ व्रतियों के स्वागत के लिए सजा छठ घाट, नगर सरकार की पहल से होगा म्यूजिकल फाउंटेन की स्थापना…………..*
Published
3 years agoon

जशपुर नगर। भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पूजा के लिए शहर के प्रमुख छठ घाट देउलबंध और सती उद्यान तालाब सहित सभी 8 घाटों की साफ सफाई के लिए नगर पालिका जशपुर के अध्यक्ष नरेश चन्द्र साय,उपाध्यक्ष राजेश (राजू) गुप्ता और सीएमओ सुश्री ज्योत्स्ना टोप्पो के मार्गदर्शन में पूरी ताकत झोंक दी थी। अध्यक्ष नरेश चन्द्र साय ने बताया कि सफाई के साथ इस बार छठ घाट की रंग रोगन करके आकर्षक रूप दिया गया है। अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान, दोनों छठ घाटों में बड़ी संख्या में व्रत धारण करने वाले श्रद्धालुओं के साथ शहरवासी में जुटते है। इस बार उन्हें यहां अलग ही मनोरम दृश्य देखने को मिलेगा। उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर बड़ा तालाब,छोटा तालाब,गम्हरिया रॉड बांकी टोली,दरबारी टोली,शांति भवन के पास स्थिति तालाब और रांची रोड स्थित बांकी नदी के तट को तैयार किया गया है। पालिका के सफाई कर्मियों ने दीपावली त्योहार और इसके बाद,जम कर मेहनत की है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका ने बड़ा तालाब में विशेष रूप से रंगीन फव्वारा लगाया गया है। इसे शाम के समय शुरू किया जाएगा। शहर के सौंदर्यीकरण के साथ,लोगो के मनोरंजन के लिए भी यह फव्वारा महत्वपूर्ण होगा।
*शहरवासियों की अपेक्षा के अनुरूप हो शहर का विकास*
नगरपालिका अध्यक्ष नरेश चन्द्र साय और उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका,शहरवासियों की सरकार है। जशपुर शहर को स्वच्छ,सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है। स्वच्छ सर्वेक्षण में नम्बर वन का तमगा प्राप्त करने के बाद बुनियादी सुविधाओ के विकास का काम तेजी से शुरु किया जा रहा है। कोरोना संकट की वजह से यह प्रभावित जरूर हुआ है,लेकिन आने वाले एक दो साल में लोगो को परिवर्तन दिखाई देने लगेगा।
*जल्द शुरू होगा म्यूजिकल फाउंटेंन*
नपा उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि सती उद्यान तालाब में जल्द ही म्यूजिकल फाउंटेन स्थापित किया जाएगा। इसकी मांग लंबे समय से शहरवासियों द्वारा किया जा रहा था। नगर पालिका ने प्रस्ताव तैयार कर,स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेज दिया है। जल्दी इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

You may like
ad

a


*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
