Connect with us

Slide 1
Slide 2

Chhattisgarh

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बची सड़क दुर्घटना में घायल छात्र अजय राम की जान, छात्र अजय और उनके पिता महेश राम ने जताया सीएम साय का आभार, भविष्य संवारने अजय को मिलेगा कृत्रिम हाथ और दिव्यांग प्रमाण पत्र…………*

Published

on

IMG 20240716 WA0012 scaled

जशपुरनगर । सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए नवयुवक अजय राम (17 वर्ष) की जान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बच गई। अजय की जान बचाने के लिए चिकित्सकों को उसका एक हाथ काट कर अलग करना पड़ा। रायपुर में उपचार के बाद स्वस्थ्य हो कर वापस अपने घर पहुंचे अजय राम,सीएम का आभार व्यक्त करने बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होनें बताया कि जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लाक के बंदरचुवां गांव के रहवासी हैं। इसी साल मार्च महिनें में एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए,चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन,परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण,उनके स्वजनों ने उपचार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सहायता मांगी थी। सीएम विष्णुदेव साय ने इस गरीब परिवार के चिराग की जान बचाने के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में निश्शुल्क उपचार की व्यवस्था की थी। लगभग तीन माह तक चले उपचार के बाद अजय स्वस्थ हो कर अपने घर बंदरचुवां लौट आया है। सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे अजय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम की पहल से उसकी जान बची है। अन्यथा आर्थिक संकट से जूझ रहे उसके परिवार के लिए उसका उपचार कराना मुश्किल हो जाता है। सीएम कैंप कार्यालय ने अजय राम के भविष्य की राह आसान करने के लिए कृत्रिम हाथ और दिव्यांग प्रमाण पत्र की व्यवस्था करने का भरोसा दिया है। बच्चे की जान बचाने और उसके भविष्य की चिंता करने के लिए अजय राम के पिता महेश राम ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20210604 WA0210
Chhattisgarh3 hours ago

*नाम “ऋतिक” अर्थात साहसी और कर रहा था ऐसा काम कि शर्म आ जाए, मयाली में चल रहे शिव महापुराण आयोजन वह क्या कर रहा था कांड,पढ़िए पूरी ख़बर कि पुलिस ने क्या की करवाई…*

InShot 20250324 174254033
Chhattisgarh4 hours ago

*जो भी भक्त शिव महापुराण की कथा मन से सुनता है भोले बाबा अपने भक्तों का कल्याण अवश्य करते हैं–पंडित श्री प्रदीप मिश्रा, कथा के चौथे दिन प्रभु श्री राम और पांडवों के वनवास काल के समय शिव भक्ति का वर्णन किया…*

InShot 20250323 210621358
Chhattisgarh1 day ago

*देव हो या मानव जिसने भी इस लोक में जन्म लिया उन्हें सुख के साथ दुख भी झेलना पड़ेगाः पंडित प्रदीप मिश्रा, महा शिवपुराण कथा दुख को सहन करने की देती है शक्ति, विजय आदित्य सिंह जूदेव की अगुवाई में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं ने सुनी शिव महापुराण कथा…*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh7 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*