Odisa
*सीएम मैडम कौशल्या साय की एंट्री ने ओडिशा के सुंदरगढ़ के चुनाव को बनाया और रोचक, इस हाई प्रोफाइल लोकसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर बना रहीं भाजपा के पक्ष में माहौल, देखिए किस तरह से महिलाएं भी…*
Published
12 months agoon

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की वोटिंग हो जाने के बाद अब सीएम मैडम कौशल्या साय की ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में एंट्री ने वहां के चुनाव को और रोचक बना दिया है। श्रीमती साय ने मंगलवार को दिन भर वहां के कई गांवों में पहुंचकर लोगों से मिलीं व सभाएं लीं।सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में वे दोपहर 12 बजे जासोमुरा, 1 बजे बनडेगा कुबाटोली, 2 बजे सागबहाल, 3 बजे भालूमुंडा, 4 बजे कनईघरा और 5 बजे सागजोरी पहुंची। इन गांवों में महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से श्रीमती साय का स्वागत किया। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं और छग की विष्णु सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए एक बार फिर भाजपा को जिताने की अपील लोगों से किया।
*चुनावी नजरिए से यह सीट अहम*
चुनावी नजरिए से सुंदरगढ़ सीट ओडिशा के लोक सभा क्षेत्रों में रोचक और अहम है। इस क्षेत्र में बीते 2019 के लोक सभा चुनाव में 71.53% मतदान हुआ था। इस बार भी मतदाताओं में खासा उत्साह है और वे लोकतंत्र में वोटों की ताकत दिखाने को और ज़्यादा जागरुक दिखाई दे रहे हैं। 2024 में सुंदरगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से जुएल ओराँव और इंडियन नेशनल कांग्रेस से जनार्दन देहुरी उम्मीदवार हैं। वहीं बीजेडी ने प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी दिलीप तिर्की को उम्मीदवार बनाया है। जिससे यह सीट हाई प्रोफाइल हो गई है।
*मतदाताओं की संख्या*
2024 के आंकड़ों के मुताबिक, सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 67 हजार 065 है। इसमें से 51 फीसदी आदिवासी वोट हैं। ऐसे में तीनों ही मुख्य राजनीतिक पार्टियां आदिवासी चेहरे पर जोर दें रहीं हैं। जुएल जहां हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं और दिलीप तिर्की ईसाई वोट बैंक का लाभ उठा सकते हैं। इस सीट से भाजपा के जुएल अपनी हैट्रिक बनाने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। आदिवासियों की घनी आबादी वाला सुंदरगढ़ क्षेत्र में खनन, आधारभूत ढांचा और विकास और आजीविका के लिहाज से बड़े मुद्दे हैं।

You may like
ad

a


*मुनि संघ का जशपुर आगमन, पारंपरिक नृत्य दल से हुआ भव्य स्वागत, जशपुर में जैन मुनियों का निरंतर आगमन सौभाग्य की बात…*

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बगीचा हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत*

*breaking jashpur:- नाबालिग बालिका ने टांगी से वार कर अपने पिता की कर दी हत्या, मृतक द्वारा आये दिन शराब के नशे में परिवार को मारपीट एवं प्रताणित करना बना उसकी मृत्यू का कारण, नाबालिग बालिका के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त…*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
