Chhattisgarh
*राजकीय सम्मान के साथ युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव के लिए शोक संदेश का जशपुर विधायक ने किया वाचन, अंतिम यात्रा में ये दिग्गज हुए शामिल और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी सलामी, पढ़िये पूरा अपडेट…….*
Published
3 years agoon
राजकीय सम्मान के साथ स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार किया गया
जशपुरनगर 22 सितम्बर 2021/ पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव का आज बाकी नदी स्थित मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुरक्षा बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी दी। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यूडी मिंज और जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने युद्धवीर को पुष्प चक्र अर्पित करते हुए विनम श्रद्धांजलि दिए। सभी ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अंतिम विदाई के दौरान पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर, रामविचार नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.के.मण्डावी, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, श्री रामप्रताप सिंह, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, ओपी चौधरी, परिजन, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन के अधिकारीगण ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव का बैंगलूरू के एक निजी अस्पताल में 20 सितम्बर 2021 प्रातः 4 बजे निधन हो गया था।
मंत्री श्री अमरजीत भगत ने विजय विहार पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
खाघ नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज विजय विहार पहुंचकर पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक दिवंगत स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए साथ ही दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। संसदीय सचिव कुनकुरी विधायक श्री यू.डी. मिंज, जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किए हैं।
इस अवसर पर पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.के.मण्डावी, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, श्री रामप्रताप सिंह, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, ओपी चौधरी उनके परिजन, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव के लिए शोक संदेश का जशपुर विधायक ने किया वाचन
जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने आज जशपुर बाकी नदी मुक्तिधाम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दिवंगत स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव के लिए शोक संदेश का वाचन किया और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किए।
इस अवसर पर पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.के.मण्डावी, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, श्री रामप्रताप सिंह, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, ओपी चौधरी, परिजन, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।
तिरंगे में लिपटे युध्दवीर, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंत्येष्टि, पंचतत्व में विलीन हुए युद्धवीर, नम आंखों से प्रकृति ने भी दी विदाई, शौर्य प्रताप ने दी मुखाग्नि…
जशपुरनगर। दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव जशपुर के बाकी नदी स्थित मुक्तिधाम में पंचतत्व में विलीन हो गए। राज्य शासन के द्वारा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किये जाने आदेश जारी किया गया था, जिसके अनुक्रम में राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत युध्दवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार आचार्यों के द्वारा वैदिक रीति से मंत्रोचार के साथ किया गया। इससे पहले सुरक्षा बल के जवानों द्वारा युध्दवीर को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी दी गई। जिसके बाद प्रदेश भर से आये दिग्गज नेताओं सहित कलेक्टर जशपुर महादेव कावरे, एसपी विजय अग्रवाल व अन्य अधिकारी जन प्रतिनिधियों ने पुष्प चढाये। इसके बाद अग्नि संस्कार किया गया। दिवंगत शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव के बेटे और युद्धवीर के भतीजे शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने युद्धवीर को मुखाग्नि दी।
दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव की अंतिम यात्रा विजय विहार से लगभग 11:30 बजे निकली। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य परिजनों ने सबसे पहले कांधा दिया। लगभग 500 मीटर की दूरी तक अर्थी में कंधा देने के बाद सुसज्जित वाहन में दिवंगत युद्धवीर के पार्थिव शरीर को रखा गया जिसके बाद यात्रा मुक्तिधाम के लिए जसपुर के विभिन्न रास्तों से होते हुए निकली। अंतिम विदाई के समय रणविजय सिंह जूदेव, विक्रमादित्य सिंह जूदेव प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, नंदकुमार साय, सांसद गोमती साय, संसदीय सचिव यूडी मिंज, विधायक विनय भगत, जिपं अध्यक्ष रायमुनि भगत, गणेश राम भगत, रामप्रताप सिंह, ओपी चौधरी सहित हजारों की संख्या में चाहने वाले जुटे।
लगभग 1 घंटे के बाद विजय विहार, बांकी टोली से भागलपुर चौक, जय स्तंभ, महाराजा चौक होते हुए अंतिम यात्रा मुक्तिधाम पहुंची। इस दौरान आसमान में बादल भी छाए और रिमझिम बरसात भी हुई जैसे युद्धवीर की विदाई में आसमान भी रो पड़ा हो लेकिन अंतिम संस्कार अग्नि संस्कार के ठीक पहले बारिश भी थम गया और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया वैदिक रीति से पूर्ण की गई।
You may like
ad

a

*Big Breaking jashpur:- भाजपा के उमाशंकर भगत को कांग्रेस के हितेंद्र पैंकरा ने 92 व्होट से हराया,कांग्रेस ने…*8

*Breaking jashpur:-मतगणना प्रारंभ,भारी भीड़ पर पुलिस बल तैनात,अपनी-अपनी जीत को लेकर उम्मीदवार आश्वत,बस कुछ ही घंटों में परिणाम,क्या खिले गा कमल या होगी कांग्रेस की हैट्रिक..!*
*Big breaking:- चुनाव ड्यूटी में लापरवाही : 2 शिक्षक निलंबित, 118 कर्मचारियों को नोटिस….*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*
*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*
