Jashpur
*एनईएस महाविद्यालय को मिला भारत सरकार का ग्रीन चैंपियन पुरस्कार, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के हाथों प्राचार्य डॉ रक्षित ने किया ग्रहण…*
Published
3 years agoon
By
Rakesh Gupta
जशपुरनगर. यहाँ के लिए यह गर्व की बात है कि शहर के अग्रणी शासकीय रामभजन राय एनईएस कॉलेज को भारत सरकार का ग्रीन चैंपियन का पुरस्कार मिला है।
भारत सरकार के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद उच्च शिक्षा विभाग ने दिया है। गणतंत्र दिवस 2022 के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ,जशपुर विधायक विनय भगत, कलेक्टर रितेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की उपस्थिति में, जशपुर के एनईएस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित को जिला ग्रीन चैंपियन पुरस्कार प्राप्त हुआ।यह पुरस्कार जिले के एकमात्र महाविद्यालय को प्राप्त हुआ है। पुरस्कार के मापदंडों में 2021-22 में परिसर प्रांगण की हरियाली,परिसर स्थल में उपलब्ध संसाधनों एवं स्वच्छता, सेनेटाइज़ेशन, हाइजीन वेस्ट मैनजमेंट ,वाटर मैनजमेंट ,एनर्जी मैनजमेंट, और ग्रीनरी मैनजमेंट के लिए भारत सरकार की स्वच्छता एवं एक्शन प्लान कमेटी ने साक्षात्कार निरीक्षण व समस्त व्यवस्थाओं को उपयुक्त और सर्वोत्तम व्यवस्था को देखते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया है। पुरस्कार संस्थान के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित को प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ रक्षित ने कहा कि यह हमारे महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि हमारे परिसर में छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ के लिए एक आदर्श वातावरण का निर्माण किया गया है।इसके लिए पूरे छात्र समूह के साथ-साथ महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का योगदान अहम है।इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए डॉ विजय रक्षित के साथ डॉ अनिल श्रीवास्तव उपस्थित थे।जिला प्रशासन के साथ ही महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों कर्मचारियो ने बधाई दी है।

You may like
RO NO.- 13229/20

a

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
