Connect with us

ad

Chhattisgarh

*भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया उन्हें याद,सुनी मन की बात,भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा स्व अटल जी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं, महान कवि के साथ थे प्रखर वक्ता……..*

Published

on

1 orig 8

जशपुरनगर।। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धूमधाम से सुशासन दिवस के रूप में मनाया।रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विष्णुदेव साय ने अपने निवास बगिया में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।साथ इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इन साल का मन की बात की आखरी एपिसोड सुनी।इस मौके पर दोकड़ा भाजपा मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की यह 95 वा प्रसारण था।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर कहा की वैश्चिक स्तर पर भारत का उन्होंने मान बढ़ाया था।श्री साय ने कहा की वे तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे जिन्हें प्रधानमंत्री सड़क योजना का उन्हें जनक भी कहा जाता है।श्री साय ने कहा की छत्तीसगढ़ के निर्माता के तौर पर उन्हें हर कोई याद करता है।मन की बात के संबंध में बताया की योग करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है।प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से योग करने की अपील की।उन्होंने कहा की स्व वाजपेई के जन्मदिन को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।जिले के सभी भाजपा मंडल एवं बूथ स्तर में भाजपा के नेताओ ने स्व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उन्हें याद करते हुए मन की बात सुनने के लिए कार्यकर्ता पहुंचे थे।

*जिला भाजपा के नेताओं ने सभी बूथों में सुनी मन की बात व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कार्यक्रम मन की बात को आज जिले के सभी बुथो में सुना गया साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में सभी बूथों में मनाई गई।आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कांसाबेल मण्डल, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह जशपुर शहर मण्डल, जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत ग्रामीण मण्डल जुरगुम बुथ में मन की बात को सुना।इस मौके कर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा की वे एक महान राजनेता थे,जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया।उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर राज्य को अलग पहचान दिलाई।मन की बात कार्यक्रम के बाद जिले के सभी बुथों में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई । स्व बाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया गया।श्री गुप्ता ने कहा की वे भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे। स्व बाजपेयी हिंदी कवि, पत्रकार के साथ एक प्रखर वक्ता भी थे।वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे,और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लंबे समय तक राष्‍ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया।श्री गुप्ता ने बताया कि वह चार दशकों से भारतीय संसद के सदस्य रहे।जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत व शहर मण्डल के अध्यक्ष संतोष सिंह ने स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को उन्हें नमन करते हुए कहा की परमाणु परीक्षण विस्फोट करके भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित कर दिया। इसके बाद पश्चिमी देशों द्वारा भारत पर अनेक प्रतिबंध लगाए गए लेकिन वाजपेयी सरकार ने सबका दृढ़तापूर्वक सामना करते हुए आर्थिक विकास की ऊँचाईयों को छुआ। श्री बाजपेयी के कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना व स्वर्णिम चतुर्भुज योजना प्रारम्भ की गई।उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम एवं सुशासन दिवस मनाने में जिले में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी शंकर गुप्ता,जिला मंत्री सुनील अग्रवाल, जशपुर शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत,गोविंद राम भगत, डीडीसी शांति भगत, तुलसी कौशिक, श्रीनायक मिश्रा, विजय शर्मा, उमाशंकर भगत, गणेश जैन,रेणु विश्वास, शरद चौरसिया, अरविंद भगत, सुदाम पंडा, राजकुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, ऋषि गुप्ता, विजय सोनी, राहुल गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, गणेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, गणेश साहू,सहित बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

ad

Ad

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

IMG 20240726 181308
Crime18 hours ago

*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!*

IMG 20240726 WA0012
Crime21 hours ago

*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही……*

IMG 20240726 115327
Chhattisgarh1 day ago

*जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” ने की बड़ी पहल,प्रसिद्व पर्यटन स्थल “मयाली नेचर कैम्प” स्वदेश दर्शन योजना में शामिल,विकास के लिए “दस करोड़ रूपये” की मिली स्वीकृति…..*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*

Advertisement