Chhattisgarh
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर जिले में 11 विभिन्न जलाशयों, तालाब और एनकीट का कराया जाएगा जीर्णाेद्धार एवं लाईनिंग कार्य,जिले के किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा, कृषक आर्थिक रूप से होंगे आत्मनिर्भर…*
Published
9 months agoon

जशपुरनगर 05 अगस्त 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जिले में एनीकट योजना के निर्माण, व्यपवर्तन योजना के निर्माण, जीर्णाेद्धार एवं लाईनिंग कार्य, जलाशय योजना के नहर मरम्मत एवं सी.सी.लाईनिंग कार्य, मुख्य एवं शाखा नहर के मरम्मत, पुराने पक्के कार्याे का सुधार, तालाब योजना के तहत् निर्माण, जलाशय योजना, जलाशय मध्यम परियोजना के सर्वेक्षण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इन कार्याे के होने से जिले के किसानों को और अधिक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मत्स्य पालक मच्छली पालन भी कर सकेंगे। इससे कृषकों को अतिरिक्त आमदनी होगी। साथ ही जिले में जल स्त्रोत में भी वृद्धि होगी।
जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एनीकट योजना के निर्माण हेतु 02 कार्य, व्यपवर्तन योजना के 03 कार्य, जलाशय योजना के नहर मरम्मत एवं सी.सी.लाईनिंग के 05 कार्य एवं तालाब योजना के निर्माण की 01 कार्य सहित कुल 11 कार्य जल्द ही कराया जाएगा। जल संसाधन निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड में बनगांव एनकीकट योजना के निर्माण हेतु 05 करोड़ 40 लाख 99 की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके निर्माण से निस्तारी, भू-जल सवर्धन एवं कृषकों द्वारा स्वयं के साधन से 170 हेक्टेयर एवं फरसाबहार की बारो एनीकट निर्माण हेतु 07 करोड़ 06 लाख 47 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति की कार्य होने से निस्तारी, भू-जल सवर्धन एवं कृषकों द्वारा स्वयं के साधन से 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
इसी प्रकार फरसाबहार की भुरसीडांड जलाशय मध्यम परियोजना के सर्वेक्षण कार्य हेतु 02 करोड़ 78 लाख 22 हजार, फरसाबहार की जोरण्डाझरिया जलाशय मध्यम परियोजना के सर्वेक्षण कार्य हेतु 02 करोड़ 58 लाख 32 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। बगीचा की मैनी व्यपवर्तन योजना के निर्माण हेतु 04 करोड़ 59 लाख 85 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से 120 हेक्टेयर खरीफ एवं 30 हेक्टेयर रबी कुल 150 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। बगीचा की सरईपानी व्यपर्तन योजना के जीर्णाेद्धार एवं लाईनिंग कार्य हेतु 04 करोड़ 69 लाख 73 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से रूपांकित सिंचाई 243 हेक्टेयर में 189 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा 37.72 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सहित कुल 280.72 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
बगीचा की गुरम्हाकोना व्यपवर्तन योजना के निर्माण हेतु 04 करोड़ 97 लाख 59 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से 146 हेक्टेर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। बगीचा की चुन्दापाठ जलाशय योजना हेतु 05 करोड़ 97 लाख 89 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से 300 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। बगीचा की जाड़ाकोना तालाब योजना के निर्माण कार्य हेतु 05 करोड़ 48 लाख 54 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से 194 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
कुनकुरी की बेलसुंगा जलाशय योजन के नहर मरम्मत एवं सी.सी.लाईजिंग कार्य हेतु 5 करोड़ 94 लाख 34 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से रूपांकित सिंचाई 850 हेक्टेयर में 240 हेक्टेयर की हो रही कमी पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी एवं पत्थलगांव की केराकछार जलाशय योजना के मुख्य एवं शाखा नहर के मरम्मत, पुराने पक्के कार्याे का सुधार, 03 नग नये पक्के कार्य एवं नहर लाईनिंग कार्य हेतु 05 करोड़ 69 लाख 80 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से रूपांकित सिंचाई 445 हेक्टेयर में 249 हेक्टेयार की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
You may like
ad

a


*Breaking jashpur:- पारिवारिक विवाद में, पोते ने लकड़ी की पीढा से सर में वार कर अपनी दादी की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….*

*बंगलादेशी घुसपैठियों, अवैध रूप से निवास कर रहे अप्रवासियों तथा बिना वैध दस्तावेजों के रहने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान हेतु चलेगा विशेष अभियान, प्रत्येक जिले में होगा स्पेशल टास्क फोर्स का गठन- उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा….*
*सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने वाले नगर पालिका के सीएमओ को राज्य शासन ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित, नगरीय प्रशासन की बड़ी कार्यवाही…..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
