जशपुरनगर : जिले में महिला सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने नईदिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बीते दिनों शहर के बेल महादेव की महिलाओ ने उनसे मुलाक़ात के दौरान शाम से लेकर रात तक कुछ संदिग्ध लोगो द्वारा डेरा जमाने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि इस पर जल्द ही वह एसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह से मुलाक़ात कर, चर्चा करेंगी। जूदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के समुचित विकास के लिए महिलाओ का योगदान आवश्यक है। इसके लिए महिलाओ को सुरक्षित वातावरण देना जरूरी है। जिससे वह भयमुक्त हो कर अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, देश के निर्माण में सहयोग दें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जूदेव को महिला सुरक्षा अश्वस्त किया कि महिला सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस मामले में सरकार ने जीरो टॉरेंस की नीति अपनाई है। उल्लेखनीय है कि जशपुर राज परिवार और भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव की बड़ी बहु हैँ।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रियंवदा सिंह जूदेव को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में सदस्य की जिम्मेदारी दी है। इससे पहले जूदेव नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जिम्मेदारी भी सम्हाल चुकी है।
