Chhattisgarh
*प्रिया सिंह जूदेव की पहल से पालिका में शुरू होगा जनदर्शन, नगरवासियों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण विकास कार्यो की हर पखवाड़े होगी समीक्षा, नगर सरकार में बढ़ेगी संगठन की भूमिका…*
Published
7 months agoon

जशपुरनगर: नगर पालिका जशपुर में अब संगठन के पदाधिकारियों की भूमिका का विस्तार होगा। संगठन के पदाधिकारी पालिका में आयोजित होने वाले समीक्षा बैठक और जनदर्शन में शामिल होगें। प्रतिदिन समस्या लेकर यहां आने वाले नगरवासियों से जानकारी लेकर उनकी सहायता भी करेगें। रविवार को नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष प्रियंवदा सिंह जूदेव की पहल पर आयोजित बैठक में यह निर्णय किया गया है। इस बैठक में प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन का आयोजन करने और शहर में चल रहे विकास कार्याे और व्यवस्था संचालन की हर पंद्रह दिन में समीक्षा करने का निर्णय भी हुआ। जनदर्शन 9 सितंबर से शुरू होगा। इस बैठक का आयोजन नगरीय निकाय चुनाव की पूर्व तैयारी को लेकर किया गया था। इसमें पालिका के जन प्रतिनिधियों के साथ पार्टी संगठन के पदाधिकारीयों को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक में चर्चा करते हुए पार्षद और भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी फैजान सरवर खान ने बताया कि पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नगर के अति आवश्यक विकास कार्याे के लिए बजट उपलब्ध ना कराये जाने से विकास कार्य बुरी तरह से बाधित हुई थी। अब जिले के माटी पुत्र विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने नगर के विकास के लिए सरकार का खजाना खोल दिया है। आने वाले दिनों शहर का विकास देखने को मिलेगा। पालिका के अध्यक्ष राधेश्याम राम ने कहा कि नगर सरकार,नगरवासियों की समस्या को सुलझाने और विकास के लिए प्रतिबद्व है। हाल ही समाधान शिविर का आयोजन नगर की विकास की जरूरत को आंकने और समस्याओं को जानने के लिए ही किया गया था। प्राप्त आवेदन के आधार पर,सरकार आगे की कार्ययोजना तैयार करेगी। उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि पालिका नगरवासियों की समस्या को सुलझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राशनकार्ड,वृद्वा पेंशन जैसे मामले शासन स्तर के है। इसके लिए सरकार स्तर पर बातचीत चल रही है। जशपुर शहर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव से पहले हम सबकों मिल कर शहरवासियों के लिए पानी,बिजली और सफाई व्यवस्था को ठीक करने की आवश्यकता है। आईटी सेल के पूर्व प्रभारी संदीप पाठक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने और विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद,नगरवासियों की अपेक्षा हम सबसे बढ़ी है। इसके लिए हमें सक्रिय हो कर काम करना होगा। पार्षद हिमांशु वर्मा ने शहर के विकास के लिए बड़े कामों के साथ पालिका के नियमित सफाई,बिजली और सड़क के काम में कसावट लाना होगा। नगरवासियों को यह महसूस होना चाहिए कि अब सरकार बदल चुकी है। देवधन नायक ने कहा कि पालिका में अपनी समस्या और काम से आने वाले नगरवासियों से लगाता संपर्क रखने का सुझाव दिया। बैठक में पार्षद शैलेन्द्री यादव,मालती भगत भी शामिल थे।
शुरू होगा जनदर्शन,संगठन होगा शामिल –
बैठक में शामिल पार्षदांे और पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद पालिका की पूर्व उपाध्यक्ष प्रियंवदा सिंह जूदेव ने नगरपालिका में सप्ताह में एक बार जनदर्शन का आयोजन करने का सुझाव दिया ताकि नगरवासियों से सीधा संपर्क हो सके। इसके साथ ही शहर में चल रहे विकास कार्यो और समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयास की समीक्षा के लिए हर 15 दिन में बैठक करने का प्रस्ताव उन्होने रखा ताकि पालिका के कार्यो में कसावट आ सके। उन्होनें इन सभी गतिविधियों में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी शामिल करने को कहा ताकि चुनाव के दौरान वे नगर सरकार के कार्यो और उपलब्धियों को बेहतर तरीके से जनता के सामने रख पाए। प्रियवंदा सिंह जूदेव के इन प्रस्तावों को सर्व सम्मति से सभी ने स्वीकार किया। पालिका के अध्यक्ष राधेश्याम राम ने बताया कि बैठक में 9 सितम्बर से प्रत्येक सोमवार नगरपालिका में जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

You may like
ad

a


*देव हो या मानव जिसने भी इस लोक में जन्म लिया उन्हें सुख के साथ दुख भी झेलना पड़ेगाः पंडित प्रदीप मिश्रा, महा शिवपुराण कथा दुख को सहन करने की देती है शक्ति, विजय आदित्य सिंह जूदेव की अगुवाई में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं ने सुनी शिव महापुराण कथा…*

*डीपीएस प्रायमरी बालाजी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित,टॉपर्स को दिए गए मोमेंटो…*

*तामसिक भोजन से दूर रहने और अपने मन के अहंकार को दूर करने का दिया संदेश –पंडित श्री प्रदीप मिश्रा, मयाली में शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन हर हर महादेव से गुंजा शिव धाम, भोले बाबा को बस एक लोटा जल सारी समस्या का हल…*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*
*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*
