IMG 20240404 WA0350 scaled

*डबल इंजन की सरकार को मजबूती प्रदान करने कार्यकर्ता बंधु हर बूथ रहे सक्रिय। गोमती साय*

 

जशपुरनगर। धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए रायगढ़ लोकसभा संयोजक, रायगढ़ लोकसभा पूर्व सांसद, पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्तागण एवं भाजपा के जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारीगण आप लोग डबल इंजन की सरकार को मजबूती प्रदान करने क्षेत्र में आपकी सक्रियता, देश भर में मोदी की गारंटी एवं राज्य में विष्णुदेव साय का सुशासन निश्चित ही रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा को रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजय दिलाएगी। आप लोगो की मेहनत मोदी को मजबूती प्रदान करेगा। अबकी बार, 400 पार, बने देश मे मोदी की, तीसरी बार सरकार, सबका साथ, सबका विश्वास, यही है हम सबका संकल्प। श्रीमती साय ने आगे कहा कि आप लोग देख ही रहे कि विपक्ष के नेता अपना मानसिक संतुलन खो कर कुछ से कुछ बोल रहे है। उनके इन अपशब्दो का जबाब आपको चुनाव में देना है।
सम्मेलन में रायगढ़ लोकसभा प्रभारी एवं लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, रायगढ़ लोकसभा सहप्रभारी गिरधर गुप्ता, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल सहित धरमजयगढ़ क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

-->