Chhattisgarh
*कांग्रेस को घेरने आज सड़क में उतरेंगे”भाजपा के दिग्गज नेता”,”बन्दरचुवा से फरसाबहार”तक पदयात्रा कर करेंगे जंगी प्रदर्शन, सड़क सहित”कांग्रेस सरकार की विफलताओं”और वायदा खिलाफी का करेंगे विरोध………………..*
Published
3 years agoon
By
Rakesh Gupta
जशपुरनगर। जिले में सड़क की सियासत गरम होती राजनीति के बीच सोमवार से भारतीय जनता पार्टी दो दिवसीय पदयात्रा शुरू करने जा रही है।भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के निवास बगिया में बनी रणनीति अनुसार बंदरचुवा से फरसाबहार मार्ग में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन करेंगे।पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित इस पदयात्रा में जिले के सभी दिग्गज भाजपा नेता भी शामिल होगें। पदयात्रा की शुरूआत आज सुबह 10 बजे बंदरचुवां से शुरू होगी। इस आंदोलन में विष्णुदेव साय के साथ नंदकुमार साय,सांसद गोमती साय,राजा रणविजय सिंह जूदेव,प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,कृष्ण कुमार राय,पूर्व मंत्री गणेश राम भगत,पूर्व संसदीय सचिव शिवशंकर पैंकरा,भरत साय,जिलाध्यक्ष रोहित साय,महामंत्री सुनील गुप्ता,ओमप्रकाश सिन्हा,जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनि भगत,जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव,डीडीसी सालिक साय सहित सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी पहुंचेगें। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। गांव गांव में संपर्क कर,लोगों को कांग्रेस सरकार की विफलता और वायदा खिलाफी की याद दिलाई गई है।दावा किया जा रहा है पदयात्रा में 10 हजार से अधिक लोग शामिल होगें।जानकारी के लिए बता दें कि बंदरचुवां से फरसाबहार सड़क भी बीते लगभग 3 साल से अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण की सुस्त गति को देखते हुए,लोक निर्माण विभाग ने निविदा को टर्मिनेट कर दिया था। लेकिन कुछ ही महिनों के बाद,कुछ शर्तो के साथ,इसे फिर बहाल कर दिया गया है। 21 किलोमीटर लंबी यह सड़क ढाई साल में भी पूरा नहीं बन पाई है। सड़क के अलावा इस आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी बेहिसाब बिजली बिल,प्रधान मंत्री आवास योजना की स्थिति,भ्रष्टाचार को भी मुद्दा बनाया जा रहा है। पदयात्रा में बंदरचुवा रवाना होकर छाताबर पहुंचेगी। यहां,भाजपा के नेता रात्रि विश्राम करेगें। दूसरे दिन मंगलवार को छाताबर से रवाना हो कर फरसाबहार के खेल मैदान पहुंचेगें। यहां एक विशाल आम सभा का आयोजन भी किया गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयार की गई रणनीति के अनुसार,इस पदयात्रा का दूसरा चरण विवादास्पद कुनकुरी लवाकेरा सड़क पर किया जाएगा। इसकी तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।
बंदरचुवा से फरसाबहार मार्ग में पदयात्रा शुरू होने से पहले तेजी से किया जा रहा है निर्माण कार्य
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के निवास में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में सड़क पदयात्रा कर आंदोलन की बनी सहमति के बाद इस सड़क निर्माण कार्य में तेज कर दी गई,कीचड़ से सनी सड़क को गिट्टी डाल कर समतल किया जा रहा है।गौरतलब है की बदरचुवा से फरसाबहार मार्ग की स्वीकृति भाजपा शासन काल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान बतौर केंद्रीय राज्य मंत्री रहे विष्णुदेव साय ने 49 करोड़ रूपए की स्वीकृति दिलाई थी।

You may like
ad

a


*big breaking jashpur:- साप्ताहिक बाजार में कट्टे की नोक पर व्यवसायी से 45 हजार की लूट, दो अज्ञात बाईक सवारों ने दिया घटना को अंजाम…*

*केशव की जिंदगी में फिर से लौटी खुशियाँ, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष की पीड़ित केशव को मिला श्रवण यंत्र, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद*

*रेडक्रॉस की भूमिका अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करें – श्री डेका, छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
